Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • न्याय की मांग लेकर चितई गोलू देवता की शरण में पहुंचे टैक्सी चालक
  • अल्मोड़ा

न्याय की मांग लेकर चितई गोलू देवता की शरण में पहुंचे टैक्सी चालक

RNS INDIA NEWS 08/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा व धारानौला टैक्सी स्टैंड के टैक्सी मालिक, चालकों ने न्याय के देवता चितई गोलू देवता के दरबार में अपनी समस्याओं को लेकर अर्जी लगाकर न्याय की मांग की। टैक्सी मालिक, चालकों ने एक स्वर में कहा कि लगभग सौ से एक सौ पचास निजी वाहन व्यवसायिक रूप से कार्य कर रहे हैं। विशेषकर शहर से दूर विभिन्न विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षक निजी वाहनों से स्कूल में कार्यरत शिक्षकों को किराया लेकर ढो रहे हैं, जिससे टैक्सी मालिक, चालकों पर आर्थिक संकट आ रहा है। इस विषय में पूर्व में प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से कई बार सूचना दी गई परन्तु इस विषय में किसी के द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिस कारण व्यथित होकर टैक्सी मालिक चालको को न्याय के देवता गोल्ज्यू दरबार में अपनी हाजिरी लगानी पड़ी। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शैलेन्द्र तिलारा ने कहा कि शासन द्वारा स्कूलों के सम्बंध में शासनादेश जारी किया गया था कि शिक्षक अपने विद्यालयों के नजदीक आठ किलोमीटर के दायरे में रहेंगे, परन्तु अधिकांश शिक्षक 60 से 70 किलोमीटर की दूरी तय कर के वि‌द्यालयों में शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। यहाँ अर्जी लगाने वालों में अध्यक्ष शैलेन्द्र तिलारा, महासचिव नीरज पवार, उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, सचिव अर्जुन सिंह मुस्युनी, उपसचिव आनद सिंह भोज, कोषाध्यक्ष बाल किसन जोशी, मुख्य संरक्षक अनूप साह आदि टैक्सी मालिक व चालक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी भूमि के अतिक्रमण पर देहरादून डीएम गंभीर, प्रत्येक सप्ताह करेंगे मॉनिटिरिंग
Next: जिलाधिकारी ने किया बेस अस्पताल और सर्किट हाउस का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.