Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मैकेनिक को जमीन दिलाने की डील कर तीन लाख रुपये ठगे
  • देहरादून

मैकेनिक को जमीन दिलाने की डील कर तीन लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 07/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। बाइक मैकेनिक से 2.95 लाख रुपये ठगकर आरोपी फरार हो गया। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मैकेनिक से अक्सर बाइक सर्विस के दौरान उससे दुकान पर मिलता था। विपिन कुमार निरंजनपुर स्थित एक दुपहिया वर्कशॉप में मैकेनिक के रूप में काम करते हैं। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। कहा कि गिरीश गोयल निवासी एमडीडीए कॉलोनी निकट आईएसबीटी ने चूना लगाया। घटना फरवरी 2019 की है। गिरीश गोयल ने सहस्रधारा पर एक प्लॉट दिखाकर उसे अपना बताया। विपिन के साथ 7.50 लाख रुपये में सौदा तय किया। एडवांस के तौर पर विपिन ने गिरीश को नकद और चेक के माध्यम से 2.95 लाख रुपये दिए। दोनों के बीच आठ महीने में रजिस्ट्री कराने का वादा किया गया था। आरोपी ने जमीन अपनी न होते हुए फर्जीवाड़े से विक्रय अनुबंध पत्र भी तैयार किया। विपिन ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है और गिरीश से उसकी पुरानी जान-पहचान थी। इसलिए उसने गिरीश पर भरोसा कर लिया। पीड़ित ने जमीन पर कब्जा लिया। कुछ समय बाद मौके पर किसी अन्य व्यक्ति ने तोड़फोड़ कर दी। तब पता लगा कि जमीन आरोपी की नहीं है। उसने फर्जीवाड़ा किया है। इसके बाद गिरीश गोयल फरार हो गया। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने आरोपी गिरीश गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डब्ल्यूआईआई क्षेत्र में दिन दहाड़े चोरी, आरोपी फरार
Next: सीमांत गांवों के पशुपालकों को मिलेगा आईटीबीपी का सहारा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.