Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विवि परिसर में राजनैतिक पार्टी का कार्यक्रम करने पर भड़की एनएसयूआई
  • देहरादून

विवि परिसर में राजनैतिक पार्टी का कार्यक्रम करने पर भड़की एनएसयूआई

RNS INDIA NEWS 05/10/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  श्रीदेव सुमन विवि परिसर में भाजपा का बैनर लगाकर सदस्यता अभियान चलाने का आरोप एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने लगाया है। उन्होंने उक्त कार्यक्रम कराने वाले अभाविप कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शनिवार को विवि परिसर के निदेशक को ज्ञापन सौंपा है। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के निदेशक और प्राचार्य महावीर सिंह रावत को ज्ञापन दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि कुछ दिन पूर्व एनएसयूआई के पदाधिकारियों द्वारा कॉलेज प्रशासन से वार्षिक समारोह करने की अनुमति मांगी गई थी, जिसपर कॉलेज प्रशासन ने रोक लगा दी थी। आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को कॉलेज परिसर में अभाविप कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति भाजपा का बैनर लगाकर सदस्यता अभियान चलाया, जिसपर कॉलेज प्रशासन ने रोक नहीं लगाई। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से उक्त कार्यक्रम करने वाले अभाविप कार्यकर्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर मानव रावत, मानसी सती, सलोनी बिष्ट, आयुषी अरोड़ा, अजय भारद्वाज, सुजल थापा, सोनिया भंडारी, प्रभा, मुस्कान शर्मा, पीहू चौहान, रविन्द्र, सलोनी चंदेल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया राजस्थान के माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय द्वारा आयोजित “ग्लोबल समिट-2024″में प्रतिभाग किया
Next: 270 यात्री उत्तराखंड लेकर पहुंची श्री कार्तिक स्वामी एक्सप्रेस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.