Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • उत्तराखंड में मिला दिल्ली का लापता युवक, दर्शन करने गया था रुद्रनाथ मंदिर
  • चमोली

उत्तराखंड में मिला दिल्ली का लापता युवक, दर्शन करने गया था रुद्रनाथ मंदिर

RNS INDIA NEWS 04/10/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। दिल्ली का एक शख्स घूमने के लिए उत्तराखंड गया था। यहां घूमने के दौरान वो लापता हो गया। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिल्ली के 40 तीर्थयात्रियों का एक समूह चमोली जिले के रुद्रनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए गया था। यात्रा के बाद बाकी के तीर्थयात्री लौट आए लेकिन आकाश गुप्ता नाम का यात्री लापता हो गया। डीएम ने बताया कि मंदिर पहुंचने के लिए कठिन रास्तों का सफर तय करना होता है। आकाश को ढूंढने के लिए टीम लगाई गई है।
इस घटना की जानकारी देते हुए चमोली जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि दर्शन करने गए सभी यात्री सुरक्षित वापस आ गए लेकिन दिल्ली का रहना वाला आकाश गुप्ता गुरुवार देर शाम को पुंग पड़ाव के पास से लापता हो गया। संदीप ने बताया कि आकाश को ढूंढने के लिए वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम लगाई गई है।
इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि रुद्रनाथ मंदिर की तीर्थयात्रा कठिन रास्तों से होकर जाती है। ऐसे में यहां पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को सागर गांव और अनुसूया गेट से होते हुए मंदिर तक करीब 20 किलोमीटर की यात्रा करने पड़ती है। इस रास्तों में 20 किलोमीटर तक घने जंगलों और घास के मैदानों और खड़ी ढलानों को पार करना पड़ता है। डीएम ने बताया कि दिल्ली से आए तीर्थियात्रियों के इस जत्थे ने सागर गांव से अपनी यात्रा शुरू की थी।
बता दें कि रुद्रनाथ मंदिर उत्तराखंड के पंचकेदार मंदिर समूह का हिस्सा है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए दुर्गम रास्तों का सफर तय करना पड़ता है। इन मंदिरों के समूह में केदारनाथ मंदिर, तुंगनाथ मंदिर, कल्पेशवर और मध्यमहेश्वर मंदिर मौजूद हैं। डीएम ने बताया कि मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में तीर्थायात्री यहां पहुंचते हैं और भगवान शिव की पूजा करने करते हैं। इस दौरान यात्रियों के समूह से बिछड़ जाने की घटनाएं आम हैं। आकाश को जल्दी ही ढूंढ लिया जाएगा।
चमोली के अपर जिला सूचना अधिकारी रवींद्र सिंह नेगी ने यहां बताया कि आकाश गुप्ता (33) को पुलिस, वन विभाग, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल और जिला आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षित ढूंढ लिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर के एनएन टोपा में दिख रहे 4-5 गुलदार, लगाए कैमरे
Next: टेस्टिंग के चलते गुल रही बिजली

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.