Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शताब्दी समेत आठ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें 5 जनवरी तक कैंसिल
  • देहरादून

शताब्दी समेत आठ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें 5 जनवरी तक कैंसिल

RNS INDIA NEWS 30/12/2020
rns featured image new

देहरादून। रेलवे की ओर से मुरादाबाद मंडल के हरिद्वार-लक्सर खंड पर दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य पांच जनवरी तक जारी रहेगा। अब यात्रियों को अन्य साधनों से अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। शताब्दी समेत सात स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल रहेगी। कोहरे के बाद अब नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यात्रियों को ट्रेनों का सफर छोडक़र दूसरा विकल्प ढूंढना होगा। उत्तर रेलवे की ओर से मुरादाबाद मंडल के हरिद्वार-लक्सर खंड पर दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जो 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक होने से शताब्दी से लेकर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल की गई है। यात्रियों को अब अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। यात्रियों को जेब ढीली करने के अलावा समय भी ज्यादा लगाना पड़ेगा। हाल ही में पांच ट्रेनें कोहरे के कारण भी कैंसिल हो चुकी है। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि पांच जनवरी तक हरिद्वार-लक्सर खंड पर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते ट्रेनें कैंसिल की गई है। कोहरे की वजह से ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
यह ट्रेनें रहेंगी रद
-29 दिसंबर से 5 जनवरी तक देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी
-30 दिसंबर से 5 जनवरी तक श्री माता वैष्णो देवी कटरा-ऋषिकेश एक्सप्रेस
-29 दिसंबर को देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी
-28 दिसंबर से 5 जनवरी तक बाड़मेर-ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस
-28 दिसंबर से 5 जनवरी तक उदयपुर सीटी-हरिद्वार एक्सप्रेस
-30 दिसंबर को हरिद्वार-वलसाड स्पेशल एक्सप्रेस
-30 और 31 दिसंबर तक हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस
नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन पांच जनवरी तक बंद
देहरादून के लिए चल रही इकलौती नैनी-दून जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन मंगलवार से आठ दिनों के लिए संचालित नहीं होगी। हरिद्वार और लक्सर के बीच नॉन इंटरलॉकिंग और डबल लाइन का काम होने की वजह से यह ट्रेन 5 जनवरी तक नहीं चलेगी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के प्रबंधक चयन रॉय ने इसकी पुष्टि की है। इधर, काठगोदाम से देहरादून के चलने वाली एकमात्र ट्रेन संचालित नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। पर्यटन सीजन और नए साल के आगमन के बीच ट्रेन बंद होने का असर पर्यटन पर पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन में इस बीच यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। ट्रेन का आठ दिन के लिए संचालन बंद होने से रोडवेज पर दबाव बढऩा तय है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
Next: पत्नी की हत्या कर आंगन में किया दफन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.