Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जिला जजी परिसर के पास गुलदार दिखने से दहशत
  • टिहरी

जिला जजी परिसर के पास गुलदार दिखने से दहशत

RNS INDIA NEWS 03/10/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  शहर में एकबार फिर से गुलदार की चहल कदमी बढ़ गई है। बीते देर शाम जिला जजी परिसर के समीप गुलदार अपने शावकों के साथ दिखाई दिया। जिससे पूल्ड हाउस कालोनी और सर्किट हाउस क्षेत्र में गुलदार की दहशत बढ़ गई है। वहीं वन विभाग ने परिसर के आसपास गश्त बढ़ा दी है। बुधवार देर शाम जिला जजी परिसर के समीप एक गुलदार अपने शावकों के साथ दिखाई दिया। कुछ कार सवार राहगीरों ने मोबाइल पर गुलदार का वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। शावकों के साथ गुलदार दिखाई देने की घटना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इससे पूर्व करीब डेढ़ से दो साल पहले भी जजी परिसर के समीप गुलदार अपने शावकों के साथ दिन में भी दिखाई दिया था। तब वन विभाग को गुलदार को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। वहीं फिर से इसी क्षेत्र में गुलदार के दिखने से आस पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि वीडियो से यह पुष्टि नहीं हो पा रही कि वह न्यायालय परिसर का ही है। हालांकि गुलदार के वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने जजी परिसर के समीप गश्त बढ़ा दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहीद नारायण सिंह का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Next: जिलाधिकारी ने की जल निगम के कार्यों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.