Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षकों की होगी डिग्री की जांच
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षकों की होगी डिग्री की जांच

RNS INDIA NEWS 29/12/2020
rns featured image new

देहरादून। फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षक भर्ती के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षकों की डिग्री की जांच करे और तीन माह में कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश करे। अदालत ने यह आदेश तब दिया जब वह फर्जी व अमान्य डिग्री के आधार पर नियुक्ति पाने वाले 3500 शिक्षकों के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता के वकील एमसी कांडपाल ने कहा, ‘पिछले साल स्टूडेंट गार्जियन वेलफेयर कमिटी, हल्द्वानी की तरफ से एक जनहित याचिका दायर की गई थी जिसमें दावा किया गया था कि राज्य के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 3500 टीचर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्त किए गए हैं। इसके कारण राज्य के कई स्कूलों में शिक्षा का स्तर काफी तेज से नीचे गिरा है।’ सरकार ने कोर्ट से जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए 6 महीने का समय मांगा था, लेकिन कोर्ट ने केवल 3 महीने में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार ने पहले अपने शपथ पत्र में कहा था कि इस मामले की एसआईटी जांच चल रही है और अभी तक 84 अध्यापक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेवाएं देने वाले पाए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवंबर में 15 दिन तक ड्यूटी पर रहे रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा अगस्त का पूरा वेतन
Next: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को हुआ कोरोना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.