Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के तन्मय और आदित्य ने जीता सब-जूनियर बैडमिंटन युगल खिताब
  • देहरादून

उत्तराखंड के तन्मय और आदित्य ने जीता सब-जूनियर बैडमिंटन युगल खिताब

RNS INDIA NEWS 03/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। आल इंडिया सब-जूनियर प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के तन्मय वर्मा और आदित्य नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए युगल वर्ग का खिताब जीता। तन्मय ने एकल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक रांची में आयोजित टूर्नामेंट के युगल फाइनल मुकाबले में तन्मय और आदित्य की जोड़ी ने असम की हर्षित गोगोई और रेहन जमान की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-11, 21-12 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले दोनों ने सेमीफाइनल में राजस्थान के वयाम और मनन शर्मा की जोड़ी को 21-14, 21-18 से हराया। इस जीत के साथ तन्मय और आदित्य की जोड़ी ने युगल वर्ग में अपनी देश में सर्वोच्च रैंकिंग को साबित किया। तन्मय वर्मा ने एकल वर्ग में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। सेमीफाइनल में उन्हें तेलंगाना के साथियन रघुनंदन से कड़े मुकाबले में 21-15, 11-21, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा। हल्द्वानी के तन्मय और देहरादून के आदित्य बेंगलुरु स्थित प्रकाश पादुकोण बेडमिंटन एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उनके कोच पल्लव जोशी भी साथ थे। तन्मय और आदित्य की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, नैनीताल जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष रितेश बिष्ट, देहरादून जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नरेंद्र भूटानी सहित कई पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोका
Next: राइका सरमोला पहली बार बनेगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का केन्द्र

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.