Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • टम्टा ने गौला पुल खोलने को पांच दिन की डेडलाइन दी
  • नैनीताल

टम्टा ने गौला पुल खोलने को पांच दिन की डेडलाइन दी

RNS INDIA NEWS 02/10/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने बुधवार को गौलापुल का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को पांच दिन के भीतर गौला पुल को छोटे वाहनों के लिए खोलने के निर्देश दिए। कहा कि क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा व सड़क का कार्य कर रहे लोनिवि, एनएचएआई व सिंचाई विभाग के अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। ताकि एक दूसरे के कार्यों से किसी को नुकसान न हो। बेहतर समन्वय के साथ बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। टम्टा दोपहर बाद विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ गौलापुल पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र में एप्रोच रोड के निर्माण का कार्य कर रहे एनएचएआई के अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पुल को यातायात के लिए समय से खोला जाना जरूरी है। कहा कि पहले पुल को छोटे वाहनों के लिए खोला जाए। पुल की पूरी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे जांच के बाद ही बड़े वाहनों के लिए खोलें। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों ने वादा किया कि पांच दिन के भीतर पुल को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एप्रोच रोड का एक हिस्सा फिर से धंस जाने के कारण पुल को खोलने में दिक्कत हो रही है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, एनएचएआई के परियोजना निदेशक विकास मित्तल, परियोजना प्रबंधक मीनू, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश रावत, निवर्तमान मेयर जोगेन्द्र सिंह रौतेला, भााजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अजय राजौर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोर्ट के आदेश पर साइबर ठगी के पांच लाख रुपये वापस दिलाए
Next: सुरक्षा गार्ड के सोते ही चंदन का पूरा पेड़ काट ले गए चोर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.