Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • छात्र-छात्राओं को दी प्लॉस्टिक सर्जरी की जानकारी
  • टिहरी

छात्र-छात्राओं को दी प्लॉस्टिक सर्जरी की जानकारी

RNS INDIA NEWS 02/10/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के योग विभाग में मैक्स अस्पताल देहरादून की ओर से प्लास्टिक सर्जरी और हार्मोन्स आदि बीमारियों पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया। अस्पताल प्रबंधक रजत सिंह पटवाल के मार्गदर्शन में चिकित्सकों की टीम ने प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता व महत्त्व पर अनेक जानकारियां दीं। बुधवार को श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एस्थेटिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ. चिसेल भाटिया ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी जलने, दुर्घटनाओं में गंभीर चोट या अंगों के कटने व जन्म से किसी अंग के न होने की स्थिति में बहुत उपयोगी है। कुछ लोग सुंदर दिखने के लिए भी इसका उपयोग करने लगे हैं। प्लास्टिक सर्जरी के कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। इंडोक्रॉनोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. श्रेया शर्मा ने कहा कि कुछ लोग धूम्रपान, मदिरा और गुटखा का भी सेवन नहीं करते परंतु गलत खान-पान और दिनचर्या से बीमार पड़ते हैं।। सुगर से बचने के लिए शारीरिक कसरत के साथ ध्यान भी आवश्यक है, क्योंकि शुगर का संबंध तन व मन से है। चिकित्सकों ने छात्रों के प्रश्नों का भी समाधान किया। परिसर निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने चिकित्सकों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र से स्वागत किया। कहा कि योग विभाग के छात्रों के लिए ऐसे व्याख्यान महत्त्वपूर्ण हैं। छात्र समाज को योग के लाभ बताते बीमारियों से बचने के उपाय भी बताएं। इस मौके पर संचालक डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल, रजत गौतम छेत्री, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ.रश्मिता आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैनोली से मालई गांव पहुंची चंडिका देवी की बन्याथ
Next: व्यापारी से लूटपाट में शामिल एक बदमाश गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.