Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एसटीपी प्लांट मामले में दो हफ्ते में स्थिति बताए सरकार : हाईकोर्ट
  • नैनीताल

एसटीपी प्लांट मामले में दो हफ्ते में स्थिति बताए सरकार : हाईकोर्ट

RNS INDIA NEWS 01/10/2024
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।  हाईकोर्ट ने ऋषिकेश में गंगा नदी की सहायक चंद्रभागा नदी पर बनाए जा रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने के मामले में राज्य सरकार और उत्तराखंड पेयजल निगम को दो सप्ताह के भीतर स्थिति से अवगत कराने को कहा है। मामले की सुनवाई मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी एवं न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने की। अगली सुनवाई विजयदशमी के बाद होगी। मामले के अनुसार, इस संबंध में महादेव मंदिर ट्रस्ट के कुलबिन्दर सिंह रावत ने जनहित याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि ऋषिकेश में पेयजल निगम द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) की अनुमति के बगैर नियमों को ताक पर रखकर गंगा की सहायक नदी चंद्रभागा पर आठ एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनाया जा रहा है। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह प्लांट लगने से चंद्रभागा एवं गंगा नदी प्रदूषित होने के साथ ही स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। लोगों को दुर्गंध और जहरीली गैसों के रिसाव आदि से भी जूझना पड़ सकता है। ऐसे में एसटीपी के निर्माण पर रोक लगाकर इसे लक्कड़घाट अथवा चोरपानी ढालवाला में स्थानांतरित किया जाए। याचिकाकर्ता ने कहा है कि इस संबंध में स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार को प्रत्यावेदन दिया है, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की है कि राज्य सरकार को यहां एसटीपी के निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आदेश दिया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊर्जा निगम ने एक दिन में वसूले 12 लाख, 32 कनेक्शन काटे
Next: राशिफल 02 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.