Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हथियारबंद बदमाशों ने 2 मजदूरों से दस हजार रुपये और मोबाइल लूटे
  • हरिद्वार

हथियारबंद बदमाशों ने 2 मजदूरों से दस हजार रुपये और मोबाइल लूटे

RNS INDIA NEWS 29/12/2020
rns featured image new

रुडकी। सोमवार देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने दो मजदूरों से दस हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। मजदूर ठेकेदार से रकम लेकर अपने तीसरे साथी को देने जा रहे थे। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की है। मजदूरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
लक्सर के मोहल्ला केशवनगर निवासी युवक अंकुर पुत्र ब्रह्मपाल और अक्षय पुत्र मामचंद लक्सर रायसी रोड पर बन रहे एक अस्पताल में निर्माण कार्य करते हैं। सोमवार शाम को ठेकेदार अनिल धीमान ने उन्हें मजदूरी के दस हजार रुपये दिए थे। इसके बाद वे दोनों इस रकम में से अपने तीसरे साथी सुमित का हिस्सा देने बाइक से उसके गांव अकौढ़ा कलां जा रहे थे। अकौढ़ा कलां के मोड़ से पहले ही तीन बाइकों पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद उन्होंने दोनों मजदूरों की कनपटी से तमंचा सटाकर कर उनके पास मौजूद दस हजार की नगदी और दोनों के मोबाइल लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट भी की। यही नहीं, बदमाशों ने उनकी बाइक भी छीनने की कोशिश की। इस कोशिश में बाइक नीचे गिर गई। तभी रायसी की तरफ से गन्ने से लदे दो-तीन ट्रैक्टर, ट्रॉलियां वहां आ पहुंची। उन्हें आया देखकर बदमाश घबरा गए और मजदूरों की बाइक वहीं छोडक़र भाग गए। इसके बाद डरे मजदूर अपने घर चले गए। मंगलवार सुबह वे अपने एक-दो परिचितों संग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। अंकुर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। हल्का प्रभारी दारोगा को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 11 लाख 58 हजार की चरस के साथ दो गिरफ्तार
Next: पति ने किया पत्नी पर धारदार हथियार से हमला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.