Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ततैया के हमले में पिता-पुत्र की मौत
  • देहरादून

ततैया के हमले में पिता-पुत्र की मौत

RNS INDIA NEWS 30/09/2024
rns featured image new

ततैया से बचाने को बेटे के ऊपर लेट गए पिता, नहीं बच पाई दोनों की जान

देहरादून(आरएनएस)। मसूरी से लगे टिहरी गढ़वाल के तुनेटा गांव में ततैया के हमले में पिता-पुत्र की मौत हो गई। तैतयों से बेटे को बचाने के लिए पिता उसके ऊपर लेट गए और ततैयों ने दोनों को बुरी तरह काट दिया। मसूरी अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। लाल टिब्बा के निकटवर्ती गांव तुनेटा निवासी 47 वर्षीय सुंदर कुमार अपने 8 वर्षीय बेटे अभिषेक के साथ रविवार को पास के ही जंगल में गाय चराने जा रहे थे। रास्ते में अचानक ततैयों ने अभिषेक पर हमला कर दिया। पिता सुंदर कुमार बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए। ततैयों के झुंड ने अभिषेक के साथ ही पिता सुंदर कुमार को बुरी तरह घायल कर दिया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पिता-पुत्र को इलाज के लिए मसूरी उप जिला चिकित्सालय लाए। जहां कुछ घंटे बाद पिता सुंदर कुमार की मौत हो गई, जबकि रविवार देर रात बेटे अभिषेक ने भी दम तोड़ दिया। उप जिला अस्पताल के डॉ.केएस चौहान ने बताया कि दोनों को काफी गंभीर स्थिति अस्पताल लाया गया था, काफी कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सके। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को परिनों के सुपुर्द कर दिया। ग्रामी प्रधान गोविंद सिंह ने बताया कि सुंदर कुमार ही घर की आजीविका चलाते थे। घर में पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी भी है। वह अब बेसहारा हो गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम ने कहा कि यह गांव के लिए बड़ी क्षति है। सरकार और वन विभाग को पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थान की मांग
Next: बाजपुर में सोमवार को लगने वाला हाट बाजार अब रविवार को लगेगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.