Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना
  • पौड़ी

शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना

RNS INDIA NEWS 29/09/2024
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। भाबर क्षेत्र के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को मुख्य मार्ग पर शिफ्ट किए जाने के विरोध में रविवार को महिलाओं ने किशनपुरी के मिलन चौक पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मौके पर सरकार के विरोध में नारेबाजी कर धरना दिया। महिलाओं के धरने को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया। धरना-प्रदर्शन की सूचना पर तहसीलदार साक्षी उपाध्याय मौके पर पहुंची। उनसे इस संबंध में लिखित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद महिलाओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। रविवार सुबह दस बजे के करीब क्षेत्र की महिलाएं मिलन चौक पर एकत्रित हुई और वहां पर धरने पर बैठ गई। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान को मुख्य मार्ग पर शिफ्ट करना अनुचित है। इससे माहौल खराब होने संभावना है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर महिलाओं के आंदोलन को समर्थन दिया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि माहौल खराब करने वाले किसी भी कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शराब की दुकान के मुख्य मार्ग पर शिफ्ट हो जाने से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धरना प्रदर्शन को समर्थन देने वालों में महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कोटद्वार प्रवीन रावत, धीरेंद्र बिष्ट, सुदर्शन रावत, विनीता भारती, प्रीति देवी, सुरमान रावत ,छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल ,नीरज बहुगुणा और बॉबी बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमालय का इतिहास पुस्तक का विमोचन
Next: जमीनों की खरीद-फरोख्त की जांच कराना सराहनीय कदम : मोर्चा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.