Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल में डॉक्टरों में विवादों की झड़ी, अब ऐसे सुधरेगी सेंट्रल लैब की व्यवस्था
  • देहरादून

दून अस्पताल में डॉक्टरों में विवादों की झड़ी, अब ऐसे सुधरेगी सेंट्रल लैब की व्यवस्था

RNS INDIA NEWS 26/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टरों की गुटबाजी एवं विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई विभागों में फिर से विवाद सामने आए हैं। प्राचार्य तक मामले पहुंचने पर जांच शुरू की गई है। डॉक्टरों में विवाद से अस्पताल अव्यवस्था से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कैंसर रोग विभाग में दो डॉक्टरों में विवाद हो गया। प्राचार्य डॉ. गीता जैन से शिकायत पर एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने दोनों से  वार्ता की। एक डॉक्टर ने छुट्टी नहीं देने एवं उनका इलाज काट देने के आरोप लगाए। दूसरे ने उनका कहना नहीं मानने एवं बिना बताए छुट्टी चले जाने की बात कही। एमएस ने दोनों को समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। एमएस बोले, रिपोर्ट प्राचार्य को दी जा रही है। इमरजेंसी से पीडिया के डॉक्टरों के न आने पर मैसेज ग्रुप में डाले जाने को लेकर भी विवाद की स्थिति बन गई है। बाल रोग विभाग का कहना है कि ईएमओ प्राथमिक उपचार दें और यदि जेआर एवं एसआर नहीं आते तो फैकल्टी को फोन करें। ग्रुप में मैसेज के बजाय फोन किया जाए। मरीजों की संख्या पर भी आपत्ति जताई।
उधर, इमरजेंसी से कहा गया है कि ऑन कॉल डॉक्टरों के न आने से मरीजों के तीमारदार हंगामा करते हैं, जिससे दिक्कत होती है। एमएस ने बताया कि एचओडी एवं एक वरिष्ठ डॉक्टर उनके पास आए थे। स्पष्ट किया गया है कि मैसेज में लड़ाई न की जाएं, जो आपत्ति है वह लिखित में दें।
उधर, बॉयोकेमेस्ट्री विभाग में एक महिला डॉक्टर ने एक वरिष्ठ चिकित्सक पर आरोप लगाकर शिकायत की है। अनुशासन कमेटी इसमें जांच कर रही है। वहीं, नेत्र रोग विभाग में नोटिस को लेकर तनातनी बनी है। अभी तक जवाब नहीं दिया गया है। सर्जरी विभाग में एचओडी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं होने से यहां भी असमंजस की स्थिति बनी है। कॉलेज एवं अस्पताल में गुटबाजी एवं विवादों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी नाराजगी जता चुके हैं।

खून की जांच को छह नई मशीनें, ऑनलाइन मिलेगी रिपोर्ट
दून अस्पताल की सेंट्रल लैब में खून की जांचों की व्यवस्था में सुधार होगा। यहां पर डेढ़ सप्ताह में दो नई मशीनें एवं छह सप्ताह में चार नई मशीनें एजेंसी लगवाएगी। इसके अलावा तीन तकनीशियन एवं एक सुपरवाइजर की नियुक्ति होगी। ऑनलाइन रिर्पोटिंग के लिए छह सप्ताह का समय दिया गया है। ऑनलाइन रिर्पोटिंग होने से मरीजों को रिपोर्ट के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सेंट्रल लैब में मशीनों की लगातार खराबी, रिपोर्टिंग में देरी आदि की समस्याओं पर पीओसीटी एजेंसी के पदाधिकारी लखनऊ से दून पहुंचे। अस्पताल अफसरों ने उनसे वार्ता की। लैब से जुड़े डॉक्टरों ने समस्याओं का पुलिंदा उनके सामने रख दिया। अफसरों ने इन समस्याओं को दूर करने के लिए निर्देशित किया।

24 घंटे में बाहर से करानी होगी जांच
एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल के मुताबिक मशीन खराब होने पर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट बाहर से कराने, अस्पताल एवं लैब का पोर्टल लिंक होने, डॉक्टरों, मरीजों को रिपोर्ट ऑनलाइन दिए जाने पर सहमति बन गई है। लैब में जो बैटरियां रखी हैं, उन्हें हटवाने को कहा। छठे माले पर लैब शिफ्ट करने पेंच फंस गया है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. गीता जैन एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल, डीएमएस डॉ. धनंजय डोभाल, लैब प्रभारी डॉ. निधि नेगी, तीनों विभाग एचओडी डॉ. नवीन चंद्र थपलियाल, डॉ. शलभ जौहरी और डॉ. राजीव कुशवाह आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी का संकल्प ले रहा आकार, रोजगार देने में उत्तराखंड अव्वल
Next: दुबई में पुलिस इंस्पेक्टर बताकर बेटे के नाम पर ढाई लाख ठगे

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.