Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं ने किया बिन्सर वन्य जीव विहार का भ्रमण, दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं ने किया बिन्सर वन्य जीव विहार का भ्रमण, दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 26/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं धीरज पाण्डे द्वारा बिन्सर वन्य जीव विहार का भ्रमण किया गया। भ्रमण के पश्चात उन्होंने बिन्सर वन्य जीव विहार के प्रवेश द्वार पर स्थित प्रकृति परिचय केन्द्र का निरीक्षण कर वन शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक बनाने के निर्देश दिए व स्थल पर ही भूमि का चयन कर मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहीद स्मारक का तुरन्त आगणन बनाने हुए तत्काल कार्य प्रारम्भ किया जाए। इसके बाद वन्य जीव विहार के स्वागत कक्ष में लोक प्रबन्ध विकास संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा एक ज्ञापन मुख्य वन संरक्षक कुमाँऊ को दिया गया। जिसके बाद वन संरक्षक कुमाऊं द्वारा लोक प्रबन्ध विकास संस्था के अध्यक्ष ईश्वरी दत्त जोशी व उनके साथ आये प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की गयी। बैठक में ईश्वरी दत्त जोशी द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को जनता के बीच जाकर जनता से संवाद करने व आगामी वनाग्नि काल के लिए पूर्ण तैयारी करने, क्षेत्र में गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक करने व अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक कर उन्हें विभाग के साथ जोड़ने तथा क्षेत्र में स्थित स्कूलों में भी बैठक कर बच्चों को वनाग्नि के प्रति जागरूक कर जागरूकता फैलाने के लिए बच्चों का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने साथ यह भी निर्देश दिए कि ग्रामीणों को जागरूक कर अपने खेतों का कूड़ा माह नवम्बर-दिसम्बर में ही नष्ट करने हेतु प्रोत्साहित करें। यहाँ मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं के भ्रमण कार्यक्रम में उनके साथ वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं कोको रोशे, प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा दीपक कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम अल्मोड़ा प्रदीप कुमार धौलाखंडी, वन क्षेत्राधिकारी बिन्सर मनोज सनवाल व कई विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षकों ने पुरानी पेंशन को लेकर निकाला आक्रोश मार्च
Next: बिना बताए गायब रहते थे असिस्टेंट प्रोफेसर, सरकार के कड़े एक्शन से चार की हुई छुट्टी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.