Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड पर जल्द उतरेगा यात्रियों का हेलीकॉप्टर: डीएम
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड पर जल्द उतरेगा यात्रियों का हेलीकॉप्टर: डीएम

RNS INDIA NEWS 26/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड पर जल्द ही हेली सेवा पुनः संचालित की जाएगी। यह बात आज जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने टाटिक हेलीपैड के निरीक्षण के दौरान कही। जिलाधिकारी ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ हेलीपैड का निरीक्षण किया तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 3 अक्तूबर को टाटिक हेलीपैड का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है तथा इस दिन हेली यात्रा का भी शुभारंभ कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी जरूरी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लैंडिंग ग्राउंड में जो भी कमियां हैं उन्हें प्राथमिकता के साथ दूर करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि हेलीपैड के अप्रोच मार्ग को भी ठीक किया जाए तथा जहां भी स्लाइड से मलबा आया है उसे हटाकर मार्ग को चाक चौबंद रखा जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों के बैठने एवं वेटिंग कक्षों का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक साफ सफाई, टॉयलेट, जलापूर्ति तथा बिजली जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा संचालित होने से जहां एक ओर पर्यटन उद्योग को बल मिलने के साथ जनपद की आर्थिकी को बढ़ाने में मदद मिलेगी वहीं दूसरी ओर यात्रियों का अल्प समय में देहरादून पहुंचना भी आसान होगा। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने उदय शंकर नृत्य अकादमी का भी निरीक्षण किया तथा इस संबंध में विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। यहां उपस्थित क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी डॉ सीएस चौहान ने इस संबंध में जिलाधिकारी को जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस जिले में उदय शंकर नृत्य अकादमी जैसे संस्थान का होना अल्मोड़ा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अकादमी के संचालन एवं इसके बेहतर उपयोग के लिए कार्य किया जाएगा तथा यहां विभिन्न गतिविधियों के आयोजन कराकर इस संस्थान का सदुपयोग किया जाएगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी विभोर गुप्ता, तहसीलदार अल्मोड़ा ज्योति धपवाल समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी संजय दत्त की बहन!
Next: शिक्षकों ने पुरानी पेंशन को लेकर निकाला आक्रोश मार्च

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.