Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परिवार के साथ धरने पर बैठेंगे पेयजल ठेका कर्मचारी
  • देहरादून

परिवार के साथ धरने पर बैठेंगे पेयजल ठेका कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 25/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ संगठन ने जल्द मांगें पूरी न होने पर परिवार के साथ धरने पर बैठने की चेतावनी दी। ऐलान किया कि सचिवालय घेराव के बाद अब जल्द सीएम आवास घेराव किया जाएगा। समय पर पूरा वेतन न मिलने पर श्रमिकों ने नाराजगी जताई। नेहरू कालोनी जल भवन में बुधवार को भी पेयजल ठेका कर्मचारी धरने पर 44 वें दिन भी डटे रहे। अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि 29 जुलाई से मुख्य महाप्रबंधक डिवीजनों को चार बार श्रमिकों को समय पर पूरा वेतन भुगतान सुनिश्चित किए जाने के आदेश दे चुकी हैं। इसके बाद भी अभी तक श्रमिकों को समय पर पूरा वेतन भुगतान नहीं हुआ है। इसे लेकर ठेका कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। महामंत्री मंगलेश लखेड़ा ने कहा कि ठेका प्रथा समाप्त कर श्रमिकों को सेवायोजन पोर्टल समेत अन्य आउटसोर्स एजेन्सी के माध्यम से समायोजित किया जाए। ऐसा न होने पर श्रमिक अपने परिजनों के साथ आंदोलन पर चले जाएंगे। पूरे परिवार के साथ धरने पर बैठने के साथ सीएम आवास कूच करेंगे। विरोध जताने वालों में गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष चन्द्र मोहन खत्री, मण्डल कोषाध्यक्ष आशीष द्धिवेदी, शाखा अध्यक्ष पौड़ी सुरजीत डोबरियाल, प्रवीन डोभाल, कोमल पयाल, फतेह सिंह, जीएन गोस्वामी, सुरेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोहम्मदपुर भुड़िया में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
Next: गढ़वाल विवि में महिला सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति की जाए

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.