Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विवाह समारोह में घुसकर मारपीट के आरोपियों पर मुकदमा
  • देहरादून

विवाह समारोह में घुसकर मारपीट के आरोपियों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 25/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। चन्द्रबनी गौतम कुंड मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित विवाह समारोह के दौरान बड़ा हंगामा हुआ। आरोप है कि कुछ लोगों ने जबरन समारोह में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने 10 नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता विनय थापा के अनुसार समारोह के दौरान राधा धोनी, उसकी बेटी सिया धोनी और उनके साथ आए कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में उत्पात मचाया। समारोह में शामिल लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों में लकी, सिद्धार्थ प्रधान, पंकज रावत, विनय धीमान, सनी (रावण), सनी प्रधान, अभिषेक शर्मा, रोबिन क्षेत्री और अन्य लोग शामिल थे। हमलावरों ने मंदिर के पुजारी महंत हेमराज महाराज, अनु और विनय थापा को बुरी तरह पीटा। आरोप है कि हमलावरों के पास धारदार हथियार भी थे। घटना के दौरान विनय थापा और अन्य लोग ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि माधुरी नेगी निवासी चंद्रबनी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम में खोला जाय संस्कृत विद्यालय
Next: एमपी में ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत; शवों को निकालने के लिए मंगवानी पड़ी जेसीबी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.