Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शारदा नहर में गिरकर रिटायर्ड बीएसएफ हवलदार लापता
  • ऊधम सिंह नगर

शारदा नहर में गिरकर रिटायर्ड बीएसएफ हवलदार लापता

RNS INDIA NEWS 24/09/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। बीएसएफ से रिटायर्ड महतगांव चकरपुर निवासी हवलदार सोमवार देर शाम पैर फिसलकर शारदा नहर में गिर गए और लापता हो गया। पुलिस और जल पुलिस ने डूबे हवलदार की काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। हवलदार के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। महतगांव चकरपुर निवासी बीएसएफ हवलदार 48 वर्षीय मनोज सिंह खनका पुत्र होशियार सिंह खनका सोमवार देर शाम खाना खाने के बाद टहलने के निकले थे। इस दौरान वह लालकोठी स्थित शारदा नहर में पानी पीने के लिए चले गए। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह शारदा नहर में गिर गए। नहर किनारे खड़े एक युवक ने उन्हें नहर में गिरते देख लिया। जब वह उन्हें बचाने के लिए नहर की ओर दौड़ा तो वह तेज बहाव में बहने लगे। युवक ने पास स्थित एसएसबी चौकी पहुंचकर उनके डूबने की सूचना दी एसएसबी के जवान रस्सी लेकर घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। नहर में डूबे हवलदार का मोबाइल और चार्जर नहर के किनारे मिला है। इसी मोबाइल से फोन कर परिजनों को सूचित किया गया। साथ ही चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी को भी सूचना दी गई। चौकी प्रभारी जोशी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अंधेरा और नहर के किनारे घना कोहरा होने के कारण तलाश अभियान में सफलता नहीं मिल पाई। मंगलवार को पुलिस ने सुबह से नहर के किनारे सर्च अभियान चलाया पर मनोज सिंह का कुछ पता नहीं चला।
जल पुलिस की टीम ने मोटर वोट से शारदा नहर में सर्च अभियान चला रही है। देर शाम तक डूबे युवक का कहीं पता नहीं चल सका था। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू व एसएसआई विनोद जोशी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूएस नगर एसएसपी ने जिले के 21 दरोगाओं का किया ट्रांसफर
Next: रेस्टोरेंट कर्मचारी से मारपीट के आरोप में भाजयुमो नेता पर केस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.