Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शासन में बैठक स्थगित होने से नाराज महासंघ रैली पर आमादा
  • देहरादून

शासन में बैठक स्थगित होने से नाराज महासंघ रैली पर आमादा

RNS INDIA NEWS 24/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। शासन में बैठक के लिए बुला कर ऐन वक्त पर उसे स्थगित करने से राज्य कर्मचारी अधिकारी महासंघ नाराज है। महासंघ ने 30 सितंबर को महारैली निकालने का ऐलान किया है। महासंघ ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश को भी कर्मचारी आंदोलन को प्रभावित करने वाला फैसला करार दिया। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गोसाईं ने कहा कि महंगाई भत्ता बढ़ा कर सरकार ने कर्मचारियों को झुनझुना थमाया है। कर्मचारी इससे संतुष्ट होने वाले नहीं हैं। डीए बढ़ा कर महासंघ की अन्य मांगों को ठंडे बस्ते में डालने वाला फैसला बताया। कहा कि संविदा, आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। हजारों पद खाली होने के बावजूद वहां इन कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। न नियमितीकरण हो रहा है, न ही समान काम का समान मिल रहा है। नियमितीकरण के इंतजार में कर्मचारी रिटायर तक हो गए हैं। कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पन्त ने कहा कि शासन स्तर से लगातार निगम कर्मियों से सौतेला व्यवहार किया जाता है। डीए हो या सातवें वेतनमान के अनुरूप मकान किराया भत्ता, कर्मचारियों को कुछ भी समय पर नहीं मिलता। पदोन्नति में शिथिलता तक का लाभ नहीं दिया जा रहा है। बिना आंदोलन के निगम कर्मचारियों को कुछ भी नहीं दिया जाता। इसके विरोध में 30 सितंबर को देहरादून में निगम कर्मचारियों की ताकत का अहसास कराया जाएगा। बैठक में श्याम सिंह नेगी, राजेश रमोला, ओपी भट्ट, अनुराग नौटियाल, टीएस बिष्ट, शिशुपाल रावत, मनमौहन चौधरी, बीएस रावत, संदीप मल्होत्रा, रमेश बिंजौला मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मांगों को लेकर ठेकेदारों का लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन
Next: नाबालिग बिना बताए घर से लापता, अपहरण की आशंका

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.