Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • फरार आरोपी मुकेश बोरा के पैतृक समेत दो घरों की कुर्की
  • नैनीताल

फरार आरोपी मुकेश बोरा के पैतृक समेत दो घरों की कुर्की

RNS INDIA NEWS 20/09/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  दुष्कर्म और पाक्सो ऐक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे भाजपा से निष्कासित नैनीताल दुग्ध संघ, लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा के पैतृक घर समेत दोनों घरों की पुलिस ने कुर्की की है। शुक्रवार को पुलिस ने मुकेश के दोनों घरों से सारा सामान कुर्क कर लालकुआं कोतवाली पहुंचा दिया है। बोरा के दोनों घरों से कुर्क किए गए सामान का मूल्यांकन एक सप्ताह बाद किया जाएगा। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि शुक्रवार को मुकेश बोरा के हल्द्वानी में ऊंचापुल स्थित किराये के मकान और ओखलकांडा विकासखंड के पैतृक मकान पर पुलिस की टीम कुर्की के लिए पहुंची। एसएसपी ने बताया कि इससे पहले आरोपी बोरा की संपत्ति की कुर्की के लिए पुलिस ने दोनों घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई थी। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी न होने एवं उसके सरेंडर नहीं करने के कारण शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के दोनों घरों से सामान की कुर्की की कार्रवाई की है। एसएसपी ने बताया कि हल्द्वानी के ऊंचापुल क्षेत्र में आरोपी किराए के मकान में रहता है। लेकिन इस मकान में रखा सामान उसका निजी है। इसके अलावा ओखलकांडा स्थित बोरा का पैतृक मकान है। यहां से भी पुलिस ने सामान की कुर्की कर लालकुआं कोतवाली में जमा कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शुक्रवार को कुर्क किए गए सामान का अगले एक सप्ताह में मूल्यांकन करेगी। इसके बाद मुकेश बोरा के संपत्ति की कीमत का खुलासा होगा। पुलिस बोरा के दोनों घरों से कुर्की किए गए सामान का ब्योरा कोर्ट में भी प्रस्तुत करेगी। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार की कार्रवाई के बाद बचा हुआ सामान भी अगले 24 घंटों में कुर्क कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊर्जा निगम में प्रमोशन पर डिप्लोमा और इंजीनियर्स में घमासान
Next: कूड़ा फैलाने पर काटा 50 हजार का चालान

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.