Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में लिए विभिन्न निर्णय
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में लिए विभिन्न निर्णय

RNS INDIA NEWS 15/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन अल्मोड़ा में आगामी परीक्षाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हेतु विश्वविद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षाओं के सम्बन्ध में कई निर्णय लिए गए है। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के कला संकाय, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय एवं दृश्यकला संकाय के अंर्तगत संचालित पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली स्नातक तथा स्नातकोत्तर की मौखिक एवं प्रयोगात्मक परीक्षाओं के दौरान बाह्य परीक्षक को नहीं बुलाया जाएगा। केवल स्नातक तथा स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर की मौखिक एवं प्रयोगात्मक परीक्षा हेतु ही बाह्य परीक्षक को विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त किया जाएगा। शिक्षा संकाय एवं विधि संकाय के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों हेतु आंतरिक एवं प्रयोगात्मक परीक्षाओं के नियमों का परीक्षण करने के उपरान्त ही संबंधित पाठ्यक्रमों में उपरोक्त को लागू किया जाएगा। स्नातक प्रथम, द्वितीय, पंचम एवं षष्ठ सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के हित में ओटीएस के तहत बैंक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों को आंतरिक परीक्षाओं अथवा प्रयोगात्मक परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्रदान करने अथवा 80% से अधिक अंक प्रदान किये जाने पर, आवश्यक साक्ष्य परिसर / महाविद्यालय स्तर पर संग्रहीत रखने होंगे। विश्वविद्यालय परीक्षा अनुभाग द्वारा साक्ष्य मांगे जाने पर उन्हें प्रस्तुत करना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कॉर्पियो से तस्करी की जा रही अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार
Next: श्यामपुर में स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं होने से पचास हजार की आबादी परेशान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.