Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अस्पताल में टप्पेबाज ने महिला का पर्स चुराया
  • देहरादून

अस्पताल में टप्पेबाज ने महिला का पर्स चुराया

RNS INDIA NEWS 14/09/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। उपजिला अस्पताल विकासनगर में चोरी, टप्पेबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को जांच कराने लाइन में लगी एक महिला का पर्स चुराकर एक टप्पेबाज फरार हो गया। पर्स में सात हजार रुपये की नगदी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फिलहाल टप्पेबाज का कोई पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुबाबिक जंयती देवी निवासी फनार चकराता इलाज कराने उप जिलाचिकित्साल में आई थीं। पर्चा बनाकर उन्होंने ने डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने उन्हें कुछ जांचें लिखी थीं। वह जांच काउंटर पर खड़ी अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान टप्पेबाज ने उनका पर्स उड़ा लिया। पीड़ित महिला को इसका पता तब चला जब उन्होंने पैसे निकालने के लिए अपना हाथ जेब में डाला। जेब में पर्स गायब देख महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन तब तक टप्पेबाज वहां से फरार हो चुका था। महिला के मुबाबिक पर्स में सात हजार रुपये थे। सूचना पर कुछ देर में चौकी पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया तो महिला के पीछे एक युवक खड़ा दिखाई दे रहा था। महिला के मुताबिक उसी ने पर्स चुराया होगा। वह काफी देर तक उनके पीछे खड़ा था और बातें भी कर रहा था। फिलहाल पुलिस टप्पेबाज का पता नहीं लगा पाई है। उधर,अस्पताल परिसर में लगातार हो रही चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। कुछ दिन पहले ही अस्पताल से एक एबुलेंस और उसके दूसरे दिन एक स्कूटी चोरी हो गई थी। सीएमएस विजय सिंह का कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएमओ को पत्र लिखकर गार्ड उपलब्ध कराने को कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दर्द निवारण की आधुनिक तकनीक पर मंथन शुरू
Next: लिफ्ट लगाने का झांसा देकर डॉक्टर से 4 लाख की धोखाधड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.