Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नारसन में सड़कों पर जलभराव होने से लोग परेशान
  • हरिद्वार

नारसन में सड़कों पर जलभराव होने से लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 13/09/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। दो दिन से चल रही बारिश के चलते देहात क्षेत्र में कई गांव के संपर्क मार्गों पर जलभराव होने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही है। इलाके में कई गांव ऐसे हैं जिनकी आपस में दूरी बेहद कम है। इसके लिए गांव से गांव को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग बने हुए हैं। जो ग्रामीणों के लिए काफी शॉर्टकट रास्ता होता है। लेकिन अब गांव से जूड़े ऐसे संपर्क मार्गों पर कई स्थानों पर बारिश के चलते पानी भरा हुआ है। कच्चे संपर्क मार्ग पर वाहन चलाना मुश्किल भरा हो रहा है। लोगों को पक्के सड़क मार्ग से कई-कई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर पास के गांव में पहुंचना पड़ रहा है। नारसन कलां से नगला सलारू, कोलका, मन्नाखेड़ी, खेड़ा जट्ट आदि गांव काफी करीब पड़ते है। इनमे आने जाने के लिए संपर्क मार्ग बने हुए हैं। लेकिन संपर्क मार्गो की हालत बारिश में काफी खराब हो जाती है। ग्रामीण लंबे समय से इन संपर्क मार्गों को पक्का कराए जाने की मांग उठा चुके हैं। नारसन कलां के ग्रामीण अर्जुन कुमार ने बताया कि नारसन कलां से नगला कोयल जाने वाले नाला किनारे वाले मार्ग पर काफी आवागमन होता है। लेकिन बरसात में जलभराव होने से इस मार्ग पर आवागमन बंद हो जाता है। कई बार सिथति ऐसी होती है कि वाहन के ऊपर से भी पानी गुजर जाता है। नारसन कलां के नरेन्द्र सिंह ने बताया कि नारसन कलां गांव से होकर कई बरसाती नाले गुजरते हैं। जिनमें पीछे से काफी पानी आ जाता है। कई बारे बरसाती नाले अवरुद्ध होने से गांव में काफी जलभराव हो जाता है। नारसन से खेड़ा जट्ट, उल्हेड़ा माइनर पटरी, टिकोंला भट्टा मार्ग समेत कई स्थानों पर मार्गो की हालत बरसात में और खराब हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज का युवा देश के प्रति जिम्मेदार भी है और कर्तव्य परायण भी : सीएम
Next: बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग के पास रहा बाधित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.