Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • डीएम के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहनों की जांच के लिए चलाया विशेष अभियान
  • चमोली

डीएम के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहनों की जांच के लिए चलाया विशेष अभियान

RNS INDIA NEWS 12/09/2024
rns featured image new

यातायात नियमों के उल्लंघन पर महज 24 घंटे में 62 वाहनों का हुआ चालान, एक वाहन सीज

चमोली(आरएनएस)।   चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षित यातायात और स्वच्छता बनाए रखने को लेकर चमोली में जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशों पर यात्री वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। एसडीएम कर्णप्रयाग और परिवहन अधिकारी के संयुक्त तत्वाधान में चले इस विशेष अभियान में महज 24 घंटे में 62 वाहनों का चालान और एक वाहन को सीज किया गया।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने चारधाम यात्रा मार्ग पर बिखरे प्लास्टिक बोतल, रेपर और गंदगी को देखते हुए यात्री वाहनों की जांच के लिए एसडीएम और परिवहन अधिकारी को संयुक्त चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। ताकि यात्रा मार्ग पर सुरक्षित यातायात और स्वच्छता बनी रहे। जिलाधिकारी के निर्देशों पर चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्री वाहनों की जांच की गई। जिसमें कुछ वाहनों में डस्टबिन न मिलने और शराब के नशे में वाहन चलाने समेत अन्य अभियोग के अंतर्गत महज 24 घंटे में 62 वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान यात्री वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात संबधी जरूरी निर्देश भी दिए गए।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि 10 सितंबर की रात्रि और 11 सितंबर को कर्णप्रयाग के निकट चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें 62 वाहनों का चालान किया गया। शराब के नशे में वाहन चलाने पर एक वाहन का सीज किया गया। चैकिंग अभियान के दौरान यात्री वाहन ओवरलोडिंग पर 05, बिना लाइसेंस 09, बिना प्रदूषण 07, बिना बीमा 04, बिना सीट बेल्ट 09, बिना फस्ट एड बॉक्स 12, ब्लैक फिल्म 01, बिना कर 03, रिफ्लेक्टर 03, बिना डस्टबिन 04, बिना हेलमेट 01, मोबाइल प्रयोग करने पर 01 तथा अन्य अभियोग के तहत 21 वाहनों का चालान किया गया।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग संतोष कुमार पांडेय, एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्र सहित तहसील और परिवहन विभाग के संबंधित कार्मिक मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए डीएम ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
Next: रुद्रप्रयाग में जीप खाई में गिरी, सात लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.