Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आंध्रप्रदेश के रहने वाले दो सगे भाइयों ने आश्रम में फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • राष्ट्रीय

आंध्रप्रदेश के रहने वाले दो सगे भाइयों ने आश्रम में फांसी लगाकर की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

वाराणसी (आरएनएस)। यहां मानसरोवर इलाके में स्थित राम तारक आंध्रा आश्रम में दो सगे भाइयों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये दोनों भाई आंध्र प्रदेश के नारायणपुरम जिला वेस्ट गोदावरी के निवासी थे। पी लक्ष्मी नारायणम (34 वर्ष) और वी लोक विनोद (32 वर्ष) 28 अगस्त को आश्रम में रुके थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ने गमच्छे का उपयोग करके कुंडी में फांसी लगाई। मंगलवार दोपहर को जब सफाईकर्मी ने कमरे से बदबू महसूस की, तो ट्रस्टी मैनेजर वी वी सुंदर शास्त्री को सूचित किया। मैनेजर की सूचना पर एसीपी भेलूपुर धरजंय मिश्रा और इंस्पेक्टर भेलूपुर विजय शुक्ला ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा।
पुलिस के अनुसार, बड़े भाई ने पहले फांसी लगाई, उसका हाथ-पैर बंधा हुआ था। छोटे भाई ने बड़े भाई की मौत के बाद फांसी लगाई। दोनों की बॉडी फूल गई थी। कमरे के भीतर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
आश्रम के मैनेजर ने बताया कि आश्रम की स्थिति ऐसी है कि पिछले चार साल से वीरू बोटला राहुल के मकान को किराए पर ले रखा है। इसमें भूतल पर 5 कमरे, दूसरे तल पर 4 और तीसरे तल पर 3 कमरे हैं। भूतल और दूसरे तल के 9 कमरे किराए पर 200 रुपये प्रतिदिन पर दिए जाते हैं। आश्रम में भोजन और नाश्ता मुफ्त में मिलता है। दोनों भाई यहीं भोजन और नाश्ता करते थे।
पांच सितंबर के बाद से दोनों कमरे के बाहर दिखाई नहीं दिए। छोटा भाई 8 सितंबर को सीसीटीवी कैमरे में कूड़ेदान ले जाते हुए कैद हुआ था, लेकिन उसके बाद से उनका दरवाजा नहीं खुला। सूत्रों के अनुसार, दोनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रही होगी और वे मोक्ष की तलाश में आत्महत्या कर सकते हैं।
पुलिस दोनों भाइयों के संपर्कों की जानकारी जुटाने के लिए मल्ला तिरुपति राव से संपर्क करने की कोशिश कर रही है और उनके मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। दोनों भाइयों ने काशी भ्रमण के लिए आने की जानकारी दी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिहार : तालाब में नहाने गई चार लड़कियों की डूबने से मौत
Next: वन शहीद दिवस के अवसर पर वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.