Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अनियमित परिसीमन को संशोधित करने की मांग को लेकर धरना
  • हरिद्वार

अनियमित परिसीमन को संशोधित करने की मांग को लेकर धरना

RNS INDIA NEWS 10/09/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। नगर पंचायत ढंडेरा में अनियमित परिसीमन एवं असमान मतदाता सूची को नगर निकाय चुनाव से पूर्व संशोधित करने की मांग को लेकर एक बार फिर क्षेत्रवासियों ने धरना दिया। इसके साथ ही पक्षपात पूर्ण अनियमितता दूर करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर 15 सितम्बर से आमरण अनशन की चेतावनी दी। तहसील स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने कहा ढंडेरा नगर पंचायत में वार्डों का परिसीमन अत्यधिक असमानता के साथ किया गया है जिसमें 11 वार्ड हैं कोई वार्ड तीन से पांच किमी में फैला है तो कोई वार्ड मात्र पांच सौ मीटर में सिमट गया है जिसकी सीमाएं भी सही नहीं दर्शायी गई है। वहीं मतदाता सूची में भी अत्यधिक असमानता की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि किसी वार्ड में तीन हजार से अधिक तो किसी में एक हजार से पंद्रह सौ तक मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में समानता बनी रहे और तो विकास की गति में भी समानता रहेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। कहा कि जल्द ही नगर पंचायत के वार्डों का परिसीमन एवं मतदाता सूची में भी समानता रखने हेतु नये सिरे से परिसीमन करने का शासनादेश जारी नहीं होता तो अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति द्वारा उग्र आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। इसके साथ ही मांग की कि जिन कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा इस प्रकार का पक्षपात पूर्ण कार्य किया गया है ठोस जांच कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि अगर मांग पूरी न हुई तो 15 सितम्बर से आमरण अनशन पर लोग बैठेंगे। इस अवसर पर राकेश भट्ट,नन्दा ऐरी,संतोषी राणा,नन्दन सिंह रावत, राकेश सिंह,सतीश त्यागी, वीर सिंह पंवार,मेहर सिंह,ताजवर सिंह विजय सिंह डंगवाल, हुक्म सिंह बिष्ट, महादेव पाण्डेय,हिम्मत सिंह राणा, रविन्द्र पंवार, अमरनाथ तिवारी, ललन प्रसाद यादव, अनुसुया प्रसाद जोशी, इन्द्र मोहन काला आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया न्यायिक परिसर में बार एसोसिएशन के नवीन भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन
Next: प्रधानाचार्य की भर्ती को किया स्थगित, शिक्षक नहीं इससे संतुष्ट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.