Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोयला खदान में पर्यावरण प्रबंधन पर दिया जोर
  • देहरादून

कोयला खदान में पर्यावरण प्रबंधन पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 10/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् देहरादून में मंगलवार को साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) बिलासपुर छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के लिए वन नियम, पारिस्थितिकी और जैव विविधता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कोल खनन में पर्यावरण प्रबंधन पर जोर दिया गया। संस्थान में परिषद् की महानिदेशक कंचन देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कोयला खदान भूमि के पुनर्स्थापन के साथ पर्यावरण प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने वानिकी से संबंधित पारिस्थितिकी और जैवविविधता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खनन भूमि पुनर्स्थापन में वन और उससे जुड़ी वनस्पतियों, जंतुओं का रखरखाव जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चार दिन चलेगा। इसमें विशेषज्ञों द्वारा वन नियमों, पारिस्थितिकी, जैवविविधता, कोयला खनित क्षेत्रों के लिए नर्सरी, पौधरोपण तकनीक, कोयला खनन वाले क्षेत्रों की पारिस्थितिकी बहाली जैसे विभिन्न विषयों पर व्याख्यान होंगे। इसके अलावा पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के मूल्यांकन, कार्बन कैप्चर, कार्बन बाजार, भारत सरकार की ओर से शुरू किए गए ग्रीन क्रेडिट कार्यक्रमों के बारे में वार्ता की जाएगी। मौके पर मौके पर उपमहानिदेशक(विस्तार) डा. सुधीर कुमार, सहायक महानिदेशक डा. एएन सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विश्वजीत कुमार आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंत का जीवन देश एवं जन सेवा को समर्पित था: डीएम कर्मेन्द्र सिंह
Next: मंत्री को बताए बिना हो रहे तबादले, अटेचमेंट, प्रमोशन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.