Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बाल मेले में बच्चों ने रचनात्मक कौशल का दिया परिचय
  • अल्मोड़ा

बाल मेले में बच्चों ने रचनात्मक कौशल का दिया परिचय

RNS INDIA NEWS 09/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अमन संस्था की ओर से गोविंदपुर में हुए बाल मेले में पहुंचे बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बाल मेले में बच्चों ने ​कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक, ड्रॉइंग प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता के अलावा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चों द्वारा तैयार बाल अखबार का प्रस्तुतिकरण भी इस कार्यक्रम में किया गया। बाल मेले में चौना, रिखे, वडला, वजगल, पणकोट, डांगीखोला, पठूरा व रणखिला गांवों के बच्चों ने सक्रियता से प्रतिभाग किया। इस दौरान हुई निबंध प्रतियोगिता में वडला निवासी वैष्णवी नेगी, नुक्कड़ नाटक में रिखे गाँव के बच्चों का ग्रुप,तथा ड्रॉइंग प्रतियोगिता में हसन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अमन कार्यकर्ता शालिनी, तनुजा आगरी और रोशनी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अमन संस्था के प्रमुख रघु तिवारी, समन्वयक नीलिमा भट्ट और ममता बिष्ट ने बच्चों को विभिन्न सामुहिक खेल गतिविधियां भी कराई। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने भाव भंगिमा और कलकारी के दम पर नुक्कड़ नाटकों को जीवंत रूप दिया जिनका वहां पहुंची महिलाओं और अभिभावकों ने भी सराहना की। अमन संस्था के प्रमुख रघु तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में आपसी परिचय संवाद होता है और मंच मिलता है जो बच्चों के व्यक्तित्व विकास में मददगार साबित होते हैं। इस अवसर पर महिला संगठन चौना की नीमा देवी, हंसी देवी, तुलसी देवी, कविता देवी, पुष्पा देवी, बजगल की पूजा भंडारी, शांति देवी, कमला देवी, नीमा कांडपाल, निर्मला सेनारी, भावना आर्या, प्रियंका बिष्ट सहित बाल संगठन के अनेक बच्चे उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सर्वोदय इंटर कालेज जयंती में मनाया गया 74वां स्थापना दिवस
Next: जिलाधिकारी देहरादून ने किया जिला समाज कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.