Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीआईएस और यूकॉस्ट मिलकर करेगा काम
  • देहरादून

बीआईएस और यूकॉस्ट मिलकर करेगा काम

RNS INDIA NEWS 05/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मानक संवर्द्धन को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) और उत्तराखंड राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) मिलकर काम करेंगे। यह बात शिक्षक दिवस के अवसर पर आंचलिक विज्ञान केन्द्र झाझरा में आयोजित कार्यक्रम में यूकास्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने कही। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश के भी कई विद्यालयों ने भागीदारी की। इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि शिक्षक के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। शिक्षक से बड़ी कोई पदवी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि यूकॉस्ट और बीआईएस जागरूकता के साथ ही अन्य विषयों पर भी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से सीखने और जिज्ञासा को बनाए रखने की बात कही। बीआईएस देहरादून शाखा के प्रमुख एवं निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि आज के दिन यह महसूस करना है कि हमारे जीवन में गुरू का कितना महत्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को सम्मान देना व्यवहार में शामिल होना चाहिए। सौरभ तिवारी ने विद्यार्थियों को मानकों की महत्ता व उपयोगिता समझाई और बच्चों से संवाद किया। बीआईएस के वैज्ञानिक सौरभ चौरसिया ने बीआईएस की गतिविधियों, बीआईएस केयर ऐप और ऑनलाइन प्लेटफार्म के विषय में जानकारी दी। इस दौरान प्रमुख रूप से यूकॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. पीयूष जोशी भी उपस्थित थे। यूकास्ट के ‘लैब ऑन व्हील्स कार्यक्रम के अंतर्गत एक विज्ञान प्रयोग प्रदर्शन भी आयोजित किया गया। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में हरियावाला, अजबपुर, मियांवाला, मुजफ्फरनगर, सतेधी, थानाभवन, कुर्माली, उन्न शामली आदि विद्यालयों के बच्चे मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत वितरित की छात्रवृत्ति
Next: अल्मोड़ा: विक्टोरिया और गुरूडाबांज लायंस ने जीते मैच

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.