Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सुप्रीम कोर्ट का आदेश न मानने पर गृह सचिव को अवमानना नोटिस
  • देहरादून
  • नैनीताल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश न मानने पर गृह सचिव को अवमानना नोटिस

RNS INDIA NEWS 04/09/2024
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)। प्रदेश की जेलों की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर हाईकोर्ट ने राज्य के गृह सचिव को अवमानना नोटिस जारी किया है। अदालत ने कहा है कि यदि 30 सितंबर तक सरकार आदेश का अनुपालन कर लेती है तो अवमानना कार्यवाही वापस लेने के लिए प्रार्थना पत्र दे। संबंधित जनहित याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद ये नोटिस जारी किया। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को कई साल बीतने के बाद भी अनुपलन न करने को गंभीरता से लिया है। अदालत ने गृह सचिव को अवमानना का नोटिस जारी कर 30 सितंबर तक इसका अनुपालन करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई भी 30 सितंबर नियत की है। हाईकोर्ट ने कहा कि वह कई वर्षों से जेलों की व्यवस्थाओं को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन कराने के लिए राज्य सरकार को वर्ष 2015 से बार-बार दिशा-निर्देश देता आ रहा है, लेकिन सरकार न तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है और न ही हाईकोर्ट के आदेश का। जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने जेलों के सुधारीकरण के लिए सभी राज्यों को एक साथ आदेश दिए थे। अदालत ने कहा, कई राज्यों ने इसका पालन कर लिया है। कोर्ट ने आगे कहा कि जेलों की व्यवस्था तो छोड़िए, आज तक कैदियों को प्रतिदिन दिहाड़ी भी एक आम मजदूर से कम दी जा रही है।
यह है मामला-  संतोष उपाध्याय एवं अन्य ने इस मामले में अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर की हैं। इसमें कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने 2015 में एक आदेश जारी कर सभी राज्यों से कहा था कि वे अपने राज्य की जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं। जेलों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। कैदियों की रहने की उचित व्यवस्था करें और उनकी मानसिकता का विकास करने के प्रयास किए जाएं। इसके अलावा राज्य में मानवाधिकार आयोग के खाली पड़े पदों को भरने के आदेश भी जारी किए थे। लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सरकार को निर्देश दिए जाएं कि वह सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का पालन सुनिश्चित करे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंकज के पीसीएस में चयन पर मिठाईयां बांट परिजनों को दी शुभकामनाएं
Next: सीएम धामी ने किया पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.