Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ लालकुआं फर्जीवाड़ा मामले में दायर याचिका पर हुई सुनवाई
  • नैनीताल

नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ लालकुआं फर्जीवाड़ा मामले में दायर याचिका पर हुई सुनवाई

RNS INDIA NEWS 03/09/2024
nainital high court

हाईकोर्ट ने मांगी कुमाऊं कमिश्नर की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की रिपोर्ट

नैनीताल(आरएनएस)।  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ लालकुआं में टेंडर प्रक्रिया के दौरान हुई गड़बड़ियों के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की।  मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने राज्य सरकार से यह बताने को कहा कि 2023 में टेंडर को लेकर कुमाऊं कमिश्नर ने जांच करके जो रिपोर्ट शासन को भेजी थी, उस पर अभी तक सरकार ने क्या एक्शन लिया, उस पर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।  मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने की।

टेंडर प्रक्रिया में नियमावली का नहीं हुआ पालन: मामले के अनुसार निविदाकर्ता देवभूमि ट्रेडर्स ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा है कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ लालकुआं द्वारा अन्य वर्षों की भांति संघ की गतिविधियां जैसे दही मटका, स्टेशनरी, मैन पावर और एल्युमिनियम केन सहित कई अन्य जरूरी सामानों की सप्लाई करने के लिए टेंडर निकाला गया, लेकिन संघ ने टेंडर प्रक्रिया में नियमावली का पालन नहीं किया।

ई टेंडर होना आवश्यक:  नियमावली के अनुसार ई टेंडर भी होना आवश्यक था, जो नहीं हुआ।  साल 2023 में भी संघ ने अपने चेहतों को टेंडर में शामिल करने के लिए बड़ी गड़बड़ियां की।  संघ ने 2023 में जब टेंडर निकाला था, उसमें तीन विडर थे।  तीनों ही निविदाकर्ताओं ने एक बैंक, एक एकाउंट और एक ही लिफाफे में अपनी निविदा संघ को भेजी थी, जो निविदा की नियमावली के खिलाफ है।

सामाजिक कार्यकर्ता भुवन पोखरिया ने दायर की थी याचिका: कोर्ट ने इसी प्रकरण से संबंधित नरेंद्र सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता भुवन पोखरिया की जनहित याचिका पर भी सुनवाई की।  राज्य सरकार ने पोखरिया की जनहित याचिका पर रिपोर्ट पेश की।  खंडपीठ ने पोखरिया से कहा कि सरकार ने जो एक्शन कमिश्नर की रिपोर्ट पर लिया है, इस पर आप अपने सुझावों के साथ अपना जवाब पेश करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसानों को कृषि और औद्यानिकी के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए राज्य और जनपद स्तर पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जाएं: सीएम
Next: एससी की सख्त हिदायत: जल्द सुनवाई की शर्त पर जमानत रद नहीं कर सकती अदालतें

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.