Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचारियों का आंदोलन हुआ तेज
  • देहरादून

पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचारियों का आंदोलन हुआ तेज

RNS INDIA NEWS 02/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान पर सोमवार से कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। सचिवालय समेत सभी कार्यालयों में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध विरोध जताया। जल्द पुरानी पेंशन बहाली न होने पर आंदोलन तेज किए जाने की चेतावनी दी। सचिवालय के सभी अनुभागों में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध विरोध जताया। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष और सचिवालय संघ के उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन को तेज किए जाने का आह्वान किया। कहा कि कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने अक्तूबर 2005 के बाद से नई पेंशन स्कीम को लागू किया। इस नई पेंशन स्कीम ने कर्मचारियों के भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। 30 से 40 साल की सेवा के बाद कर्मचारियों को बामुश्किल दो से तीन हजार रुपए ही पेंशन के रूप में मिल रही है। जबकि पुरानी पेंशन की व्यवस्था में यही पेंशन 40 से 60 हजार से भी अधिक मिलती है। कहा कि कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। लंबा आंदोलन चलाया। इस आंदोलन के दबाव में अब केंद्र सरकार ने यूपीएस योजना को मंजूरी दी है। इस योजना ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की पूरी उम्मीद को ही बंद कर दिया है। सरकार ने नियम बनाया है कि 25 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को ही पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। जबकि मौजूदा समय में उत्तराखंड में कर्मचारियों को नौकरी ही काफी समय बाद मिल रही है। यहां नियुक्ति को 42 वर्ष की उम्र तक आवेदन किया जा सकता है। ऊपर से कर्मचारियों से 10 प्रतिशत की कटौती भी होगी। इस व्यवस्था को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  विरोध जताने वालों में पंकज मिश्रा, पुष्पेंद्र पंवार, मयंक बिष्ट, अशोक पांडे, निधि बिश्नोई, अनुपम नौटियाल, रेनू भट्ट, महेश धर्मशक्तू, अनुज चमोली, रणजीत सिंह, अरविंद कुमार, पंकज जोशी, ललित जोशी, खिलाफ सिंह, सचिवालय संघ अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, लालमणि जोशी, प्रमोद कुमार, प्रदीप पपनै, गायत्री पुंडीर, मंजू सुयाल, विनीता मटुड़ा, नागेंद्र मटुड़ा, जगजीवन चौहान, चंद्र मोहन डोभाल, मगन राणा, दीशांत सिंह, सुशील सिंह, अरुण सिंह, प्रशांत सिंह, प्रमोद बिजल्वाण, शैलेंद्र राणा, राजेंद्र रतूड़ी, नीता जयराज, ममता आर्य, उषा गोस्वामी, कविता पांडे, पुष्पा ओली, मोनिका त्यागी, रेणुका भंडारी, कमलेश जोशी, दिवाकर पंत, संतोष फुलेरिया, गोविंद सिंह, कपिल चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Next: एआईसी में लगा हेल्थ कैंप, विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.