Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सीधी भर्ती नियमावली को बताया हितों के विरूद्ध
  • पौड़ी

सीधी भर्ती नियमावली को बताया हितों के विरूद्ध

RNS INDIA NEWS 30/08/2024
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।  एससीएसटी शिक्षक एसोसिएशन के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्रियों की शुक्रवार को आयोजित ऑनलाइन बैठक में प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती की नियमावली को शिक्षकों के हितों के विरुद्ध बताते हुए इसका विरोध किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार से भर्ती प्रक्रिया को रोककर पूर्व की तरह शत-प्रतिशत पदों को पदोन्नति से भरने की मांग की गई। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 31 अगस्त तक प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली को निरस्त नहीं किया तो एससीएसटी शिक्षक एसोसिएशन एक सितंबर से सीधी भर्ती परीक्षा के विरोध में काला फीता बांधकर विद्यालय स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेगी। पांच सितंबर को एक बार फिर बैठक कर प्राथमिक, जूनियर एवं अशासकीय शिक्षकों के साथ मिलकर चोक डाउन और धरना-प्रदर्शन का फैसला लिया जाएगा। बैठक में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के विकल्प के रूप में यूनिफाइड पेंशन स्कीम को शिक्षक कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध बताते हुए ओपीएस के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया। कहा कि एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली मंच के साथ मिलकर शिक्षक कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करेगा। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष डीआर बाराकोटी, सुनीता आर्या, प्रांतीय संगठन मंत्री विजय बैरवाण, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार पाठक, महामंत्री एमआर मौर्य सहित सभी 13 जनपदों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री महेंद्र प्रकाश ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जर्मनी में वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देंगे ऋषिकेश के छात्र
Next: सीएम धामी ने किया टिहरी स्थित कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.