Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोपी दबोचा
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोपी दबोचा

RNS INDIA NEWS 30/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नगर क्षेत्र में रहने वाली दो जुड़वा नाबालिग बहनों के साथ एक युवक द्वारा काफी समय से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोपी दोनों बहनों को रास्ते में रोककर जबरन पत्र भी थमाता था। आरोपी किशोरियों को गुंडों से उठवाने की धमकी भी देता था। गुरुवार को परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मूल खिदमतपुर मुरादाबाद हाल वार्ड दो निवासी विपिन कुमार पुत्र सतरज कुमार उनकी 13 वर्ष की जुड़वा बेटियों के साथ लंबे समय से छेड़खानी कर रहा है। आरोपी बेटियों को गुंडों से उठवाने की धमकी भी देता है। बताया कि स्कूल जाने या बाहर जाने पर आरोपी दोनों बहनों को जबरन पत्र भी थमाता है। इससे दोनों बेटियां डरी-सहमी रहती हैं। गुरुवार को आरोपी ने फिर छेड़खानी की। परिजनों को जैसे ही पता चला, उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसआई कविंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74, बीएनएस की धारा 352, 9/10 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बालक की मौत के मामले में स्कूल बस चालक पर केस
Next: शांतिपुरी में 300 कार्डधारकों को बांटीं श्रमिक किट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.