Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दो दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का हुआ समापन
  • अल्मोड़ा

दो दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का हुआ समापन

RNS INDIA NEWS 29/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। डॉ आर एस टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल द्वारा आयोजित दो दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में मुख्य चिकित्साधिकारी आर सी पंत की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। अंतिम दिवस में मास्टर ट्रेनर डॉ ओम प्रकाश ने प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के महत्व और समाज में इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाएं अचानक आती हैं और उनका प्रभाव विनाशकारी हो सकता है। ऐसे में आपदा के समय में तत्पर और सही प्रतिक्रिया देने से जनहानि और संपत्ति के नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि महानिदेशक डॉ आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी बी पी पाण्डे के दिशा निर्देशों में जनपद अल्मोड़ा में आपदा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय तत्परता और कुशलता से कार्य करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल का विकास करना है। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, पीआरडी जवानों और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव ने आग बुझाने के उपकरणों के सही उपयोग, आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीकों, और आपातकालीन स्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों पर विस्तृत जानकारी दी। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) द्वारा प्रतिभागियों को आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहने ट्रेनिंग दी गई। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उन्हें आपदा प्रबंधन के महत्व को समझने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य चिकित्साधिकारी आर सी पंत, अग्निशमन अधिकारी, एसडीआरएफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग अपनी सहेली के साथ लापता
Next: अल्मोड़ा: बंजर पड़ी जमीन को उपजाऊ बनाकर आय अर्जित कर रही लता

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.