Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज कराने वाली कंपनी पर मुकदमा
  • देहरादून

दून में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज कराने वाली कंपनी पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 28/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  देहरादून में वर्ष 2022 में रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरिज कराने वाली मुंबई की कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि कंपनी ने आयोजन के दौरान ट्रांसपोर्ट व्यवस्था देने वाली एजेंसी का पूरा भुगतान नहीं किया। डालनवाला थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहरादून रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में वर्ष 2022 में रोड सेफ्टी वल्डी क्रिकेट सीरिज हुई थी। उसमें सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह जैसे कई भारतीय और विदेशी दिग्गज खिलाड़ी खेलने आए थे। हिमालय टैक्सी सर्विसेज के संचालक नरेंद्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीरीज के दौरान उन्होंने मैजेस्टिक लीजेंड्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को को वाहन उपलब्ध कराए थे। यह कंपनी इस सीरिज की आयोजक थी। नरेंद्र कुमार के अनुसार, उन्होंने कंपनी को कुल 35.96 लाख रुपये का बिल दिया था। जिसमें से कंपनी ने केवल 24.16 लाख रुपये का भुगतान किया। शेष राशि के भुगतान के लिए कंपनी ने बार-बार आश्वासन दिया। लेकिन, भुगतान नहीं किया। बाद में कंपनी ने छूट देने की बात कही। छूट देने पर भी भुगतान नहीं किया गया। शिकायत में यह भी बताया गया है कि कंपनी ने टूर्नामेंट खत्म होने के बाद 15 लाख रुपये का चेक दिया था। बाद में उस पर भुगतान रोक दिया गया। इसका पता चेक को बैंक में लगाने पर लगा। एसएसपी के निर्देश पर मामले में डानलवाला थाना पुलिस ने कंपनी की सीईओ पूनम शुक्ला के अलावा, भक्ति, जयदीप, अमित शुक्ला और जितेंद्र गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर मनोज मेनवाल ने बताया कि साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज बस कंडक्टर के सस्पेंशन की कार्रवाई शुरू
Next: युवती को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.