Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख ठगे
  • देहरादून

एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 27/08/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  सहसपुर थाना क्षेत्र के एक युवक से देहरादून एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए गए। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहसपुर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि समीर अहमद पुत्र इरशाद अहमद निवासी शांतिनगर मंदिर वाली गली ने तहरीर दी है। बताया कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसकी नौकरी देहरादून एयरपोर्ट में लग जाएगी। इसके लिए उसे एक लाख रुपये देने होंगे। युवक के मुताबिक वह बेरोजगार था, इसलिए ठग के झांसे में आ गया। इसके बाद फोन करने वाले ने संजय यादव निवासी 95/2 प्रथम तल, चाणक्यपुरी साउथ वेस्ट दिल्ली के पते से एक डाक भेजी। इसमें एयरपोर्ट में नौकरी से संबंधित फर्जी कागजात थे। कागजात भेजने के बाद एक व्यक्ति उनके घर आया और उससे 93 हजार रुपये नगद ले गया। जबकि सात हजार रुपये उसने फोन से अदा किए। लेकिन जब कागजों की जांच कराई तो वह सभी फर्जी निकले। इसके बाद फोन करने वालों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर युवक ने शिकायत की। पीड़ित का कहना है कि उसने पैसे भी अपने रिश्तेदारों से उधार लिए थे। थाना प्रभारी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर के 4 किशोर बिना बताए गंगा स्नान को गए हरिद्वार, मिले
Next: नौकरी दिलाने के नाम पर 1.64 लाख रुपये ठगे

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-15 at 17.45.20_11zon
  • देहरादून

बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार, बड़े भाई की डांट से था नाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा
  • विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मानिला महाविद्यालय गेट से लिंक मार्ग निर्माण का शुभारंभ, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
  • रेलाकोट रोड स्थित जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू
  • नीट-यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.