Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेना की महिला नर्स को डिजिटल अरेस्ट कर 15 लाख ठगे
  • देहरादून

सेना की महिला नर्स को डिजिटल अरेस्ट कर 15 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 27/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  भारतीय सेना की महिला नर्स को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 15 लाख रुपये से अधिक रकम ठग ली। आरोपियों ने महिला का मोबाइल नंबर बंद किए जाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। वीडियो कॉल में पुलिस वर्दी में बैठे अफसरों ने मुंबई क्राइम ब्रांच और सीबीआई से जुड़ा बताकर क्लीयरेंस के नाम रकम जमा कराई। महिला की तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सैनिक कॉलोनी बालावाला निवासी नीतू कुमारी भारतीय सेना में नर्स की नौकरी करती हैं। नीतू वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत साउथ सूडान में तैनात हैं। हाल में वह 28 दिन की छुट्टी पर देहरादून स्थित अपने घर आई हैं। बीते 17 अगस्त को उन्हें एक कॉल प्राप्त हुआ। जिसमें कहा गया कि उनका मोबाइल नंबर डिस्कनेक्ट किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए नौ दबाने का विकल्प दिया गया। यह विकल्प चुना तो सामने से बोले व्यक्ति ने बताया कि उनकी आईडी पर एक दूसरा सिम कार्ड 15 जुलाई को मुंबई में सक्रिय किया गया है। वह नंबर अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है। उसके साथ महिला की आईडी पर लिए गए सभी नंबर बंद किए जाने की बात कही। नर्स घबरा गई। आरोपी गैंग ने इसके बाद महिला को वीडियो कॉलिंग एप पर अपने साथ जोड़ लिया। सामने पुलिस कार्यालय जैसे माहौल दिखाया गया। वीडियो कॉल पर बात कर रहे व्यक्ति ने खुद का परिचय पुलिस अफसर प्रदीप सांवत के रूप में दिया। उसने नर्स को डराया कि उनका आधार कार्ड केनरा बैंक के एक खाते में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शामिल है। मामला नरेश गोयल फ्राड से जुड़ा है। इसके बाद एक व्यक्ति को सीबीआई इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा बताते हुए बात कराई गई। आरोपी नर्स को डिजिटल गिरफ्तार बताते हुए मानसिक रूप से डराया कि उनके पास गिरफ्तारी के पूरे सबूत हैं। कोर्ट में सबूत ही माने जाते हैं। आरोपियों ने महिला को उनके बैंक खाते में जमा रकम क्लीयरेंस के लिए आरबीआई में फ्रीज कराने को कहा। इसके लिए पूणे का एक बैंक खाता नंबर भेजा गया। पीड़िता एसबीआई की हर्रावाला शाखा गई। वहां जाकर अपने बैंक खाते से आरोपियों के दिए बैंक खाते में 15.09 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद भी आरोपी जांच का हवाला देते हुए नर्स को वीडियो कॉल पर बने रहने की बात कहते रहे। तब नर्स को आरोपियों के ठग होने का शक हुआ। इसके बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में लिखित शिकायत दी। वहां से जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को रायपुर थाने ट्रांसफर किया गया। रायपुर थाना पुलिस ने मामले में साइबर ठगी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किए उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान
Next: रास्ते की जमीन पर मकान बनाकर 72 लाख में बेचा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.