Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस जल्द शुरू करेगी केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा: धस्माना
  • देहरादून

कांग्रेस जल्द शुरू करेगी केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा: धस्माना

RNS INDIA NEWS 27/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस जल्द केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को शुरू करने जा रही है। कांग्रेस वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता में कहा कि जिस स्थान पर यात्रा को स्थगित किया गया था, वहीं से यात्रा शुरू की जाएगी। केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थिति सामान्य होते ही कांग्रेस यात्रा शुरू करेगी। भाजपा ने श्रीकेदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा को जिस तरह नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है, उसके लिए भाजपा को पूरे सनातन धर्म से माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली बौराड़ी में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर निर्माण का काम भाजपा की शह पर शुरू हुआ। केदारनाथ धाम से शिला दिल्ली ले जाने का पाप किया गया। श्रीकेदारनाथ धाम के नाम से बाकायदा ट्रस्ट बनाया गया। दुनिया भर से चंदा मांगा गया। इसे पैसे को बीकेटीसी के खाते में जमा कराया जाए। भाजपा के इस जघन्य पाप के खिलाफ प्रदेश भर से लोगों ने आवाज उठाई। आम लोगों की इसी आवाज को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा शुरू किया। हरिद्वार से इस यात्रा को श्री केदारनाथ धाम तक जाना था। यात्रा हरिद्वार से शुरू हुई। रुद्रप्रयाग से आगे पहुंचने पर आपदा से हुए नुकसान और केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के ध्वस्त होने पर यात्रा को रोका गया। कांग्रेसियों ने यात्रा रोक, आपदा राहत बचाव कार्यों में प्रशासन का सहयोग किया। अब जैसे ही स्थिति सामान्य होती है, यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा।
कहा कि भाजपा को श्रीकेदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने को लेकर किए गए कामों पर जवाब देना होगा। बताना होगा कि गर्भ गृह में जो 228 किलो सोना लगाने के जो दावे किए गए थे, वो अब सोने के पीतल बनने पर कहां गए। क्योंकि बीकेटीसी अध्यक्ष ने खुद 228 किलो सोने का दावा किया था। शंकराचार्य की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब देना होगा। बताना होगा कि गर्भ गृह में फोटोग्राफी करवा कर किसने प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। क्यों कृष्णा माई गुफा का नाम बदला गया। बताना होगा कि कौन केदारनाथ धाम से शीला लेकर दिल्ली गया। इस अवसर पर प्रवक्ता गरिमा दसोनी, अमरजीत सिंह, शीशपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

धामों के व्यवसायीकरण पर लगे रोक
धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार ने श्री केदारनाथ और श्री बदरीनाथ धाम का पूरी तरह व्यवसायीकरण कर दिया है। दोनों धामों में अंधाधुंध निर्माण कर उनके मूल स्वरूप को प्रभावित करने का काम किया है। मोझ धामों को स्प्रिच्यूवल सिटी का नाम देकर धामों की मान्यता को प्रभावित करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। धामों में जेसीबी चला कर वहां बने कुंड को ध्वस्त कर, धामों के पौराणिक स्वरूप को प्रभावित किया जा रहा है। तत्काल इस पर रोक लगाई जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल संस्थान ठेका कर्मचारियों के साथ लूट का लगाया आरोप
Next: सीएम धामी ने किए उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.