Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड की 4000 छात्राओं को टाटा में एप्रेंटिस का मौका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड की 4000 छात्राओं को टाटा में एप्रेंटिस का मौका

RNS INDIA NEWS 26/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। टाटा ग्रुप उत्तराखंड की हाई स्कूल, इंटर और आईटीआई कर चुकी चार हजार छात्राओं को एप्रेंटिस कराएगा। इसके बदले छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बाद में टाटा ग्रुप में ही नौकरी के भी अवसर प्रदान किए जाएंगे। टाटा ग्रुप के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर रंजन बंदोपाध्याय की ओर से राज्य सरकार को इस संदर्भ में पत्र भेजा गया है। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि टाटा ग्रुप ने राज्य की चार हजार छात्राओं को एप्रेंटिस कराने की योजना पर सहमति जताई है। इसके तहत हाई स्कूल, इंटर और आईटीआई पासआउट छात्राओं का चयन किया जाएगा। राज्य सरकार छात्राओं के चयन में टाटा ग्रुप को सहायता प्रदान करेगी। जिन छात्राओं को टाटा ग्रुप ने एप्रेंटिस करने का मौका मिलेगा उन्हें एप्रेंटिसशिप के बदले प्रतिमाह 12 हजार से 13 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। इसके साथ ही एप्रेंटिस के बाद इन छात्राओं को राजगार के अवसर भी दिए जाएंगे। टाटा की ओर से राज्य सरकार को भेजे गए पत्र के अनुसार टाटा के कर्नाटक स्थित प्लांट में एनपीएस एवं एनएटीएस कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही राज्य में स्क्रीनिंग और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
टाटा की ओर से राज्य सरकार को भेजे गए पत्र के अनुसार एनपीएस एवं एनएटीएस कार्यक्रम के छात्राओं का चयन होसुर, तमिलनाडु और कोलार कर्नाटक स्थित प्लांट्स के लिए किया जाएगा।

इनको मिलेगा मौका
एमपीएस के लिए अहर्ता कक्षा 10 उत्तीर्ण अथवा 12 रखी गई है। जबकि एनएटीएस के लिए कक्षा 10, कक्षा 12 व आईटीआई डिप्लोमा रखी गई है। नियुक्ति के लिए युवाओं को नॉलेज टेस्ट, और साइको डाइग्नोस्टिक टेस्ट से गुजरना होगा।
चयन के बाद इन युवाओं को शॉप फ्लोर टेक्नीशियन के रूप में नियुक्ति दी जाएगी। युवाओं को वेतन के साथ ही रहने, खाने एवं आने जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाहरी व्यक्ति को मकान बेचने पर आक्रोश जताया
Next: रोडवेज बसों में टैक्स चोरी का सामान आने की होगी अब जांच

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.