Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • टनकपुर रोड पर टहल रहे तीन युवकों को कैंटर ने मारी टक्कर
  • ऊधम सिंह नगर

टनकपुर रोड पर टहल रहे तीन युवकों को कैंटर ने मारी टक्कर

RNS INDIA NEWS 26/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। टनकपुर की ओर से आ रहे कैंटर ने हाईवे के किनारे टहल रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए और एक युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। महतगांव चकरपुर निवासी अर्जुन सिंह खनका, खुशाल सिंह रावत व नरेंद्र सिंह पोखरिया रविवार देर शाम हाईवे पर टहलने निकले। जब वह वनखंडी महादेव मंदिर से टहल कर घर लौट रहे थे। इसी बीच चकरपुर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर टनकपुर से आ रहे कैंटर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन सिंह खनका व खुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि नरेंद्र सिंह पोखरिया बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल अर्जुन व खुशाल को स्थानीय लोगों ने खटीमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अर्जुन सिंह खनका की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। खुशाल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी। अर्जुन का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया है। मामले में किसी ओर से तहरीर नहीं आई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज बसों में टैक्स चोरी का सामान आने की होगी अब जांच
Next: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दम दिखााएंगे कुमाऊं के खिलाड़ी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.