Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीर नरसिंह एवं टीका सिंह के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता: मुख्यमंत्री धामी
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

वीर नरसिंह एवं टीका सिंह के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता: मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 25/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस में प्रतिभाग कर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अंग्रेजों से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर बलिदान दिया था। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में यह दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सालम क्रांति देश में विशेष स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए जैंती क्षेत्र का अहम योगदान रहा है। शहीद टीका सिंह धामदेव, अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी थे। टीका सिंह का नाम उन गिने-चुने स्थानीय नायकों में आता है जिन्होंने अपने साहस और बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वीर नरसिंह एवं टीका सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके इस बलिदान ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान क्षेत्र में आंदोलन की एक अलख जगाई थी। इसलिए हमें इस बलिदान का स्मरण हमेशा करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत ही आज हम एक स्वतंत्र एवं खुशहाल जीवन जी रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे शहीदों के सपनों के विकसित भारत को बनाने का संकल्प आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है एवं मोदी जी के नेतृत्व में देश में अनेक ऐसे काम हो रहे हैं जिनसे देश निकट भविष्य में एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आएगा। देश के सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। कई शहीद स्मारकों का निर्माण किया जा रहा है। यह हमारे देश के शहीदों के प्रति हमारी कृतज्ञता को दिखता है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण की अनेक योजनाएं हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं जिनसे लोगों के जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। भ्रष्टाचार पर हमारी सरकार ने कड़ा शिकंजा कसा है ।जिससे गरीबों का पैसा गरीबों के खाते में पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजनीति बदलती रहती है लेकिन हमारे शहीदों का बलिदान कभी भी बुलाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में हवालबाग स्थित रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर का जिक्र करते हुए कहा कि यह संस्थान आज ग्रामीण अंचल के व्यवसायियों एवं नवयुवकों के लिए रोजगार के नए नए मार्ग के बारे में प्रशिक्षण दे रहा है। कार्यक्रम में जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिलाधिकारी विनीत तोमर, एसएसपी देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, जिलाध्यक्ष बीजेपी रमेश बहुगुणा, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, शहीद स्मारक सालम समिति अध्यक्ष दीवान सिंह बोरा समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय जनता एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

1. मोरनौला – जैंती से चौकुना दन्योला मोटर मार्ग का नाम अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री नरसिंह धानक जी के नाम पर किया जाएगा। साथ ही उनकी स्मृति में उनके पैतृक गांव में स्मारक बनाया जाएगा।
2. पूर्व में शिक्षा मंत्री द्वारा की गई 25 लाख रुपए की घोषणा में 25 लाख रुपए की अतिरिक्त धनराशि (कुल 50 लाख रुपए ) स्वीकृत की जाएगी।
3. सालम शहीद स्मारक स्थल का पर्यटन विभाग एवं संस्कृति विभाग द्वारा मास्टर प्लान बनाकर विकास किया जाएगा। जिसमे यहां मूर्तियों एवं स्मारक को ठीक किया जाएगा। 4. जैंती से मोर नौला तक मोटर मार्ग में हाटमिक्स एवं चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।
5. पनार नदी के सैमदेव नामक स्थान से धामदेव व कुटोली के टाबिसै तक पंपिंग योजना का निर्माण किया जाएगा।
6. कुसैल बैंड, जैंती, छाना, खरकुटा से थुवा सिमल तक लिंक मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
7. ग्राम पंचायत पीतना में बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जाएगा।
8 भनोली के महाविद्यालय का उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से परीक्षण कराया जाएगा।
9. गांधी इंटर कालेज में 4 कक्षों का निर्माण किया जाएगा।
10. ध्याडी में खेल मैदान के बिना के लिए 25 लाख रुपए, खोला में खेल मैदान के बिना के लिए 25 लाख रुपए, छाना घारकोटा में खेल मैदान के बिना के लिए 25 लाख रुपए रुपए की धनराशि स्वीकृत की जाएगी।
11. सिल्दिया मल्ला में शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
12. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की जो बात विधायक जी ने की है इस पर भी विचार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात“ कार्यक्रम का 113 वां संस्करण सुना
Next: पारिवारिक विवाद में महिला हेल्पलाइन में भिड़े दंपति

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-10 at 16.58.06_11zon
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.