Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवती ने लगाया सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप
  • हरिद्वार

युवती ने लगाया सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप

RNS INDIA NEWS 24/08/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। एक युवती ने अपनी मां पर अपना यौन उत्पीड़न और शोषण करवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी मां ने अपने दूसरे पति से भी उसके साथ दुष्कर्म करवाया। रुड़की प्रेस क्लब भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में युवती ने बताया कि उसकी मां ने करीब छह वर्ष पूर्व उसके पिता से तलाक लेकर एक अन्य व्यक्ति के साथ रहना शुरू कर दिया। जिसके साथ वह कुछ दिन रही और उक्त व्यक्ति ने उसके साथ भी शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि उसके बाद उसकी मां ने जयपुर राजस्थान में एक चिकित्सक से शादी कर ली और फिर उक्त चिकित्सक के साथ उसके जबरन शारीरिक संबंध बनवाए गए। आरोप है कि अन्य से भी उसे संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवती के अनुसार वह किसी तरह से भागकर रुड़की आ गई और अपने एक अंकल के साथ उनके घर रहने लगी। कुछ दिनों पहले एक युवक के साथ उसकी सोशल मीडिया पर मित्रता हुई। जिसकी खबर उसकी मां को लग गई। आरोप है कि मां ने उक्त युवक के साथ शादी करवाने की बात कही और उसके साथ घूमने फिरने को कहा। युवती का आरोप है कि उसकी मां ने उक्त युवक को पैसे देकर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ फिर कलियर स्थित एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए और उसकी विडियो रिकॉर्डिंग भी की। अब युवती का आरोप है कि उसकी मां और उक्त युवक उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसके साथ ही जिन लोगों ने रुड़की में उसे शरण दी उनके घर आकर उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी की। युवती ने बताया कि वह परीक्षा की तैयारी कर रही है लेकिन इस प्रकार की घटनाओं से उसका भविष्य अधर में लटका हुआ है। वहीं मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस को भी युवती की ओर से तहरीर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी नौकरी के नाम पर दो भाइयों से दो लाख ठगे
Next: नाई की दुकान में कहासुनी पर युवक के पेट में उस्तरा घोंपा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.