
रुड़की(आरएनएस)। हत्या के मामले में जेल से छूटकर आए एक आरोपी पर एक ग्रामीण और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने, हथियारों से घर पर हमला करने का आरोप लगा है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद बताया गया है। पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लिब्बाहरेहड़ी निवासी अतुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का ही रहने वाला एक युवक हत्या के एक मामले में पिछले पांच सालों से जेल में बंद था। कुछ दिन पूर्व वह गांव में आया है। आरोपी ने उसको और उसके परिवार को निशाना बना रखा है। पीड़ित का कहना है कि 20 अगस्त को आरोपी विभिन्न हथियारों के साथ उसके घर पर पहुंचा और दरवाजे पर प्रहार शुरू किया, जिससे दरवाजा टूट गया। मौके पर जान से मारने की धमकी दी।

