Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बरसात निपटते ही गंगोत्री-यमुनोत्री में सुविधाओं पर फोकस
  • उत्तरकाशी

बरसात निपटते ही गंगोत्री-यमुनोत्री में सुविधाओं पर फोकस

RNS INDIA NEWS 23/08/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी। बरसाती सीजन निपटने के बाद जिला प्रशासन ने अब एक बार फिर से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर फोकस शुरू कर दिया है। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गुरुवार शाम को आगामी सितंबर माह से तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को यात्रा इंतजामों को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ जय किशन ने बताया कि हीना पार्किंग स्थल को आगामी 1 सितंबर से संचालित करने की तैयारी की जा रही है। पार्किंग स्थल पर पंजीकरण, मेडिकल एवं पुलिस बूथों की स्थापना की जा रही है। गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पाण्डेय ने बताया कि गोमुख मार्ग पर नालों में जल स्तर कम हो गया है और शुक्रवार से क्षतिग्रस्त पुलियाओं के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। बैठक में डीएम डॉ. बिष्ट ने सीमा सड़क संगठन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों से कहा कि अगले माह से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से पहले सड़कों के अनुरक्षण से जुड़े काम संपन्न करा लें। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व पैचवर्क तथा ड्रेनेज का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के क्षेत्र में नगरपालिका के स्तर से भी ड्रेनेज के काम करवाए जाएंगे। यमुनोत्री में अतिवृष्टि से प्रभावित यात्री सुविधाओं की बहाली पर डीएम जोर दिया। बैठक में एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि यात्रा के आगामी दौर के लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार कर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी 31 अगस्त तक धामों, यात्रा मार्गों व पड़ावों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती कर ली जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी का झांसा देकर युवक का सामान लूटा
Next: ड्यूटी जाते समय नाले के तेज बहाव में बहा एलएंडटी कर्मचारी, मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.