Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • माननीयों के विदेशों में इलाज के बजाय जनता की सुध ले सरकार: कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

माननीयों के विदेशों में इलाज के बजाय जनता की सुध ले सरकार: कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 23/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रेस को जारी एक बयान में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि उत्तराखंड की जनता स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही है। वही दूसरी ओर माननीयों और उनके परिवारजनों का इलाज विदेश में कराने को माननीय एकजुट होकर विधेयक तक पास कर दे रहे हैं, यह स्पष्ट तौर पर जनता की भावनाओं पर कुठाराघात है। कर्नाटक ने कहा कि आज अल्मोड़ा सहित उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कालेजों की यह स्थिति है कि ईलाज के अभाव में गरीब और आम आदमी दम तोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय आम जनता के लिए मेडिकल कालेज और चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए कभी एकजुट नहीं होते हैं ,लेकिन अपने और अपने परिवार के सदस्यों का विदेशों में इलाज करवाने एवं अपने वेतन भत्ते बढ़ाने पर एकजुट होकर अध्यादेश बनाने तक को तत्पर हो जाते हैं। कर्नाटक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी जान पर खेलकर उत्तराखंड राज्य बनवाया था जो आज माननीयों की भेंट चढ़ गया है। कर्नाटक ने कहा कि यह राज्य का दुर्भाग्य है कि यहां के माननीय महानुभाव अपनी जनता के बारे में न सोचकर केवल अपने व अपने परिवार के बारे में सोचते हैं, इस राज्य के आम जनमानस की उनको कोई चिंता नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झड़ीपानी में काकड़ के शावक पर कुत्तों ने किया हमला
Next: सीडीओ ने स्वायत्त सहकारी समिति का किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.