Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किसान सहकारी समितियों पर खाद की कमी से किसान परेशान
  • हरिद्वार

किसान सहकारी समितियों पर खाद की कमी से किसान परेशान

RNS INDIA NEWS 18/08/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। पथरी क्षेत्र में किसान साधन सहकारी समितियों पर खाद नहीं मिलने से किसान परेशान होने के साथ ही नाराज भी है। यहां से मिलने वाली सुविधाओं से किसान वंचित हो रहे है। इधर, अफसर भी साधन समितियों की सुध नहीं ले रहे हैं। किसानों ने समिति पर जल्द खाद मुहैया कराने की मांग की है। पथरी क्षेत्र के गांव के किसानों को किसान सहकारी साधन समितियों पर खाद नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते किसानों में भारी रोष पनप रहा है। किसानों को फसलों की जरूरत के लिए निजी दुकानों से महंगा खाद उठाना पड़ रहा है। किसान मास्टर सुदेश, सुखदेव, पवन सैनी, देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार, सुरेश कुमार आदि बताते हैं कि यूरिया और डीएपी के लिये साधन समिति के चक्कर काट रहे हैं। किसानों को किसान सहकारी साधन समिति से राशन कार्ड व आधार कार्ड के जरिये खाद मिलता है। जिसका पैसा किसानों के खाते से कट जाता है। लेकिन समिति पर खाद नहीं होने से किसानों को मजबूर होकर निजी दुकानों से महंगा खाद कर्ज पर उठाना पड़ रहा है।
इसी तरह फेरुपुर, धनपुरा, चांदपुर, मुस्तफाबाद, पदार्था, अम्बुवाला, झाबरी, रानीमजरा, बिशनपुर, कुंडी, शाहपुरा, धारिवाला, बादशाहपुर, पथरी, पुरषोत्तम नगर, भुवापुर, चमरावल, दिनारपुर, सुभाषगढ़ आदि गाँव में स्थित साधन सहकारी समिति भी प्रतिदिन यूरिया व अन्य खाद की कमी होने के कारण किसान परेशान होते हैं। समिति की ओर से बाबू नरेश का कहना है कि समिति पर जो किसान पंजीकृत हैं। जिनको लोन व चेक पर कृषि बीज और खाद मुहैया कराई जाती है। समय से लेन-देन करने वाले किसानों को ही लाभ मिलता है। किसानों को जल्द खाद मुहैया कराई जाएगी। इधर एसडीएम अजयवीर सिंह ने कहा कि अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी मांगी गई है कि किसानों को खाद क्यों नहीं मिल पा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक के घर से लाखों के जवेरात, नगदी चोरी
Next: बंगाल में डॉक्टर से दुराचार और निर्मम हत्या के खिलाफ महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.