Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए हरिद्वार में सड़क पर उतरे साधु-संत
  • हरिद्वार

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए हरिद्वार में सड़क पर उतरे साधु-संत

RNS INDIA NEWS 16/08/2024
rns featured image new

कहा अगर जल्द ये घटनाएं नहीं रुकीं तो वे पड़ोसी देश के लिए कूच करेंगे

हरिद्वार(आरएनएस)।  बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ संत समाज हरिद्वार में शुक्रवार को यहां सड़कों पर उतर आया। संतों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ये घटनाएं नहीं रुकीं तो वे पड़ोसी देश के लिए कूच करेंगे। हरिद्वार में ‘आक्रोश रैली’ निकालकर संतों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हत्या की घटनाएं, मंदिरों में आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटनाओं की निंदा की। इसके साथ ही वहां की सरकार से इसे तुरंत रोकने की अपील की। रैली में बड़ी संख्या में साधू-संत मौजूद थे।
संतों ने चेतावनी दी कि आज तो वे सब सड़कों पर उतरे हैं और अगर हिंदुओं पर अत्याचार जल्द नहीं रुके तो बांग्लादेश के लिए भी कूच कर सकते हैं। रैली से पहले संतों ने बांग्लादेश में हिंसा में मारे गए हिंदुओं को हरकी पौड़ी पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इससे पहले भी संत केंद्र सरकार के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने तथा सर्वसम्मति से एक निंदा प्रस्ताव पारित करने का आग्रह कर चुके हैं।

शेख हसीना सरकार का तख्ता पलट होने के बाद हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी
बता दें कि, भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार का तख्ता पलट होने के बाद वहां रह रहे हिंदू समुदाय के सदस्यों के खिलाफ हिंसा बढ़ी है। हसीना नौकरियों में विवादित आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ हुए व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर 5 अगस्त को भारत आ गई थीं।
‘बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस’ नामक एक गैर-राजनीतिक हिन्दू संगठन ने दावा किया है कि 5 अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार गिरने के बाद से 48 जिलों में 278 स्थानों पर अल्पसंख्यक समुदाय को हमलों और धमकियों का सामना करना पड़ा है। संगठन ने इसे ‘हिंदू धर्म पर हमला’ करार दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलोपैथी पर फिर बरस पड़े बाबा रामदेव, कहा- दवा खाकर करोड़ों लोग मर रहे
Next: नए आपराधिक कानूनों को भली-भाँति समझकर करें कार्यवाही: एसएसपी देवेन्द्र पींचा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.